मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगस्त 2023 के दौरान किस कंपनी की बिक्री कैसी रही। इसके साथ ही किस कंपनी की किस बाइक को सबसे ज्यादा पसंद किया गया। टॉप-5 में कौन कौन सी बाइक्स को शामिल किया गया। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
Hero Splendor Plus
- फोटो : Hero Motocorp
हीरो स्प्लेंडर
हीरो मोटोकॉर्प की ओर से भारतीय बाजार में स्प्लेंडर को ऑफर किया जाता है। कंपनी की इस बाइक को भारत में ग्राहक काफी ज्यादा पसंद करते हैं। कंपनी की इस बाइक की बीते महीने सबसे ज्यादा बिक्री हुई। जानकारी के मुताबिक इसे 289930 ग्राहकों ने अगस्त 2023 के दौरान खरीदा है।
होंडा शाइन
अगस्त 2023 के दौरान सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली बाइक्स की लिस्ट में होंडा की शाइन दूसरे नंबर पर रही। कंपनी की इस बाइक की कुल 148712 यूनिट्स की बिक्री बीते महीने में हुई। कंपनी की ओर से इस बाइक को 100 और 125 सीसी सेगमेंट में उपलब्ध करवाया जाता है।
बजाज पल्सर
भारतीय बाजार में तीसरी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली बाइक पल्सर रही। अगस्त 2023 के दौरान इसकी कुल 90685 यूनिट्स की बिक्री हुई है। कंपनी की ओर से इस बाइक को कई सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। जिसकी शुरुआत 125 सीसी से होती है और 400 सीसी सेगमेंट तक में इस बाइक को ऑफर किया जाता है।
हीरो एचएफ डीलक्स
हीरो मोटोकॉर्प की स्प्लेंडर के बाद एचएफ डीलक्स बाइक भी बीते महीने में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली बाइक्स की टॉप-5 लिस्ट में शामिल रही। इस बाइक की बीते महीने में कुल 73006 यूनिट्स की बिक्री हुई है। कंपनी की ओर से इसे स्प्लेंडर की तरह सिर्फ 100 सीसी इंजन के साथ ऑफर किया जाता है।
टीवीएस रेडर
टीवीएस की ओर से रेडर बाइक को भी बीते महीने में सबसे ज्यादा ग्राहकों ने पसंद किया। बीते महीने टॉप-5 बाइक्स की लिस्ट में इस बाइक का नंबर-5 रहा। अगस्त 2023 के दौरान इस बाइक की कुल 43375 यूनिट्स की बिक्री हुई है। कंपनी इस बाइक को 125 सीसी सेगमेंट में ऑफर करती है।