फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Electric Scooter: इलेक्ट्रिक स्कूटर में बैटरी की कितनी होती है उम्र, जानें खराबी से पहले मिलते हैं ये संकेत

Sun, 10 Dec 2023 02:09 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की मांग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। स्कूटर की बैटरी की उम्र क्या होती है और यह खराब होने से पहले क्या संकेत देती है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Komaki SE Electric Scooter - फोटो : Komaki
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। लेकिन ज्यादातर लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होती कि स्कूटर की बैटरी की उम्र कितनी होती है और खराब होने से पहले क्या संकेत मिलते हैं। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन


कितनी होती है उम्र
इलेक्ट्रिक वाहनों में मिलने वाली बैटरी को इस तरह बनाया जाता है कि वह कई सालों तक बिना किसी परेशानी के साथ काम करें। आमतौर पर इलेक्ट्रिक वाहनों में लिथियम ऑयन का उपयोग कर बैटरी को बनाया जाता है, जिससे इनकी उम्र काफी ज्यादा हो जाती है। दो पहिया वाहनों में बैटरी की उम्र भी पांच से ज्यादा साल तक होती है।

यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा
विज्ञापन


मिलती है वारंटी
देश में मिलने वाले ज्यादातर इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में बैटरी को कई तरह के टेस्ट के बाद लगाया जाता है। इसके साथ ही कंपनियों की ओर से बैटरी पर वारंटी भी दी जाती है। आमतौर पर इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर करीब पांच से सात साल या 60 से 80 हजार किलोमीटर तक की वारंटी दी जाती है।

यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ

कब होती है बैटरी खराब
नया इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के बाद बैटरी को चार्ज करने में काफी कम समय लगता है। जैसे-जैसे बैटरी की हेल्थ खराब होती जाती है। वैसे-वैसे चार्जिंग समय में बढ़ोतरी होने लगती है। ऐसे ही नई बैटरी चार्ज होने के बाद जल्दी खत्म नहीं होती। उसकी रेंज भी काफी ज्यादा होती है। लेकिन जब बैटरी खराब होने लगती है तो कम चलाने पर भी बैटरी जल्दी खत्म होने लगती है। इससे वाहन की रेंज भी कम हो जाती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बाइक चलाते हुए करते हैं यह काम, तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें कैसे बचें

मौसम से होती है बैटरी की क्षमता प्रभावित
मौसम के कारण भी बैटरी की क्षमता प्रभावित होती है। देश में जिन इलाकों में ज्यादा तापमान होता है और जहां पर शून्य से नीचे तापमान होता है। वहां पर इलेक्ट्रिक वाहनों की क्षमता पर असर हो सकता है।

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बाइक पर लंबे सफर की कर रहे हैं तैयारी, तो करें जरूर करें ये जांच, बिना परेशानी होगा सफर

लापरवाही भी जिम्मेदार
इलेक्ट्रिक वाहन की बैटरी खराब होने की परेशानी हमारी लापरवाही के कारण होती है। बैटरी को कभी-भी ओवर चार्ज नहीं करना चाहिए। लगभग सभी कंपनियों की ओर से इस बात की जानकारी दी जाती है कि किस वाहन को चार्ज करने में कितना समय लगता है। ऐसे में ओवर चार्ज से बचना चाहिए।

यह भी पढ़ें- Bike Features: ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आती हैं ये छह बेहतरीन बाइक्स, जानें कीमत और अन्य फीचर्स

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें