महिंद्रा एक्सयूवी 300
- फोटो : सोशल मीडिया
कंपनी की एक्सयूवी 300 बेहतरीन फीचर्स और सुरक्षा के साथ आती है। इस एसयूवी पर कंपनी की ओर से सबसे ज्यादा डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। कंपनी इसपर एक लाख रुपये तक की छूट दिसंबर 2022 में दे रही है। एसयूवी के कुछ वैरिएंट्स पर ही इस बेहतरीन छूट का फायदा उठाया जा सकता है। इनमें डब्ल्यू8, डब्ल्यू6 टर्बोस्पोर्ट, डब्ल्यू8 टर्बोस्पोर्ट, डब्ल्यू8 टर्बोस्पोर्ट ऑप्शनल वैरिएंट शामिल हैं। सबसे ज्यादा डिस्काउंट डब्ल्यू8 टर्बोस्पोर्ट ऑप्शनल पर मिल रही है। इस वैरिएंट पर कंपनी की ओर से एक लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है। अन्य वैरिएंट्स पर में शामिल डब्ल्यू8, डब्ल्यू6 टर्बोस्पोर्ट, डब्ल्यू8 टर्बोस्पोर्ट पर करीब 60 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा एसयूवी के बेस वैरिएंट पर भी 53 हजार रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं डब्ल्यू6 वैरिएंट पर भी 80 हजार रुपये के डिस्काउंट की पेशकश की जा रही है।
यह भी पढ़ें-
जानें दिसंबर में होंडा की कारों पर मिल रहा कितना डिस्काउंट