फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top 10 Cars: नवंबर में वाहन बिक्री सूची में बड़ी उलटफेर, ये हैं सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-10 कारें

Mon, 05 Dec 2022 07:36 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Maruti Suzuki Baleno 2022 - फोटो : Maruti Suzuki
नवंबर 2022 में बिकने वाली टॉप-10 कारों में देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी का दबदबा बरकरार रहा। पिछले महीने मारुति सुजुकी की 7, टाटा मोटर्स की 2 और ह्यूंदै की 1 कारें शामिल हैं। किआ मोटर्स पिछले महीने काफी बढ़िया बिक्री संख्या दर्ज करने के बावजूद टॉप-10 की सूची में स्थान हासिल करने में नाकाम रही है। किआ नवंबर 2022 में सेल्टोस की 9,284 यूनिट्स की बिक्री के साथ 12वें स्थान पर रही। 
विज्ञापन

2 of 7
Maruti Suzuki Baleno 2022 - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Baleno
सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-10 कारों की सूची में मारुति सुजुकी बलेनो का सबसे पहला स्थान है। इस कार की नवंबर 2022 में 20,945 यूनिट्स की बिक्री हुई, जिसने 111 प्रतिशत की साल-दर-साल बढ़ोतरी दर्ज की। जबकि पिछले साल इसी महीन में इसकी 9,931 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। Toyota Glanza और Baleno ने मिलकर 25,338 यूनिट्स की बिक्री की। 
विज्ञापन

3 of 7
Maruti Suzuki WagonR Facelift 2022 - फोटो : Maruti Suzuki
पिछले महीने ऑल्टो ने 21,260 यूनिट्स की बिक्री के साथ टॉप पोजिशन हासिल किया था। पिछले महीने की टॉप-सेलर ऑल्टो इस महीने तीसरे नंबर पर है जबकि वैगनआर साल-दर-साल बिक्री में 13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5वें स्थान पर खिसक गई है। इस सूची में यह हैचबैक एकमात्र कार है जिसने वर्ष-दर-वर्ष नकारात्मक आंकड़ा दर्ज किया। 

4 of 7
Tata Nexon - फोटो : Tata Motors
Tata Nexon
काफी समय के बाद यह देखा गया है कि जब एक गैर-मारुति कार ने दूसरा स्थान हासिल किया है। Tata Motors (टाटा मोटर्स) की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी Nexon (नेक्सन) ने नवंबर 2022 में 15,871 यूनिट्स की बिक्री के साथ टॉप-10 सबसे ज्यादा बिकने वाले कारों की सूची में दूसरे नंबर पर रही। 
विज्ञापन

5 of 7
Tata Punch - फोटो : Tata Motors
यह कार दिसंबर के महीने के लिए सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी भी है। इतना ही नहीं इस सूची में दूसरी सबसे अच्छी कॉम्पैक्ट एसयूवी पंच भी टाटा की है, जो 9वें स्थान पर है। ऐसा लगता है कि Nexon के पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक वैरिएंट होने का फायदा इसकी बिक्री को बनाए रखने में मदद कर रहा है। 
विज्ञापन

6 of 7
Maruti Suzuki Alto K10 - फोटो : For Reference Only
Maruti Suzuki Alto
अक्तूबर 2022 की बेस्ट-सेलर कार मारुति सुजुकी ऑल्टो नवंबर 2022 में तीसरे स्थान पर फिसल गई है। इस लोकप्रिय हैचबैक ने पिछले साल नवंबर के महीने में 13,812 इकाइयों के मुकाबले नवंबर 22 में 15,663 इकाइयां बेचीं और 13 प्रतिशत की साल-दर-साल बढ़ोतरी दर्ज की। पिछले महीने इसकी 21,260 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Maruti Suzuki Swift Facelift - फोटो : Maruti Suzuki
नवंबर में टॉप-10 कारों की बिक्री सूची
 
स्थान वाहन निर्माता मॉडल नवंबर 2022 की बिक्री नवंबर 2021 की बिक्री Y-o-Y
1 Maruti Suzuki Baleno 20,945 9,931 111%
2 Tata Motors Nexon 15,871 9,831 61%
3 Maruti Suzuki Alto 15,663 13,812 13%
4 Maruti Suzuki Swift 15,153 14,568 4%
5 Maruti Suzuki WagonR 14,720 16,853 -13%
6 Maruti Suzuki Dzire 14,456 8,196 76%
7 Maruti Suzuki Ertiga 13,818 8,752 58%
8 Hyundai Creta 13,321 10,300 29%
9 Tata Punch 12,131 6,110 99%
10 Maruti Suzuki Vitara Brezza 11,324 10,760 5%
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें