मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फॉक्सवैगन की कारों और एसयूवी पर कुछ डीलर्स की ओर से जून महीने में बेहतरीन डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से जून महीने में किस कार पर कितना डिस्काउंट या ऑफर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
2 of 5
फॉक्सवैगन टाइगुन
- फोटो : volkswagon india
फॉक्सवैगन ताइगुन
रिपोर्ट्स के मुताबिक फॉक्सवैगन की एसयूवी ताइगुन पर कुछ डीलर्स की ओर से 65 हजार रुपये से लेकर 1.40 लाख रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। यह डिस्काउंट और ऑफर 2022 मॉडल्स पर मिल रहा है। एसयूवी के टॉपलाइन वैरिएंट पर सबसे ज्यादा और कम्फर्टलाइन मैनुअल वैरिएंट पर काफी कम डिस्काउंट मिल रहा है।
वर्टुस पर कितना डिस्काउंट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फॉक्सवैगन की वर्टुस पर भी 1.20 लाख रुपये का अधिकतम डिस्काउंट मिल रहा है। कुछ डीलर्स की ओर से 2022 मॉडल्स पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं 2023 में बनीं कार पर 85 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।
तिगुआन पर भी डिस्काउंट
कंपनी की फुल साइज एसयूवी तिगुआन पर भी जून महीने में कुछ डीलर्स की ओर से डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इस एसयूवी पर करीब 30 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है। हालांकि अगर कुछ ग्राहक डीलर से अच्छा मोलभाव करें तो उन्हें कुछ और बेहतर डील मिल सकती है।
कितनी है कीमत
कंपनी की ओर से भारतीय बाजार में फिलहाल एक सेडान और दो एसयूवी ऑफर की जाती हैं। इनमें सेडान के तौर पर वर्टुस और एसयूवी के तौर पर ताइगुन और तिगुआन हैं। वर्टुस की शुरूआती कीमत 11.48 लाख रुपये है। इसके जीटी वैरिएंट को 17.10 लाख रुपये में खरीदा जा सकता है। ताइगुन की शुरूआती कीमत 11.62 लाख रुपये है और इसके जीटी वैरिएंट की कीमत 18 लाख रुपये से शुरू होती है। जबकि तिगुआन की शुरूआती कीमत 34.70 लाख रुपये से शुरू हो जाती है।