किन शहरों में मिलेंगी VinFast की गाड़ियां
विनफास्ट की शुरुआती डीलरशिप देश के प्रमुख शहरों में होंगी जिनमें दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, चेन्नई, बंगलूरू, हैदराबाद, पुणे, जयपुर, अहमदाबाद, कोलकाता, कोचीन, भुवनेश्वर, त्रिवेंद्रम, चंडीगढ़, लखनऊ, कोयंबटूर, सूरत, कालीकट, विशाखापत्तनम, विजयवाड़ा, शिमला, आगरा, झांसी, ग्वालियर, वापी, बड़ौदा और गोवा जैसे शहर शामिल हैं। विनफास्ट का कहना है कि इन शहरों का चयन ईवी अपनाने की तेजी और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को देखते हुए किया गया है। कंपनी का लक्ष्य 2025 के आखिर तक अपने डीलर नेटवर्क को बढ़ाकर 35 आउटलेट्स करना है।
यह भी पढ़ें - Mercedes-Benz GLS AMG Line: मर्सिडीज-बेंज GLS AMG लाइन भारत में लॉन्च, टॉप लग्जरी एसयूवी में स्पोर्टी टच
डीलरशिप नेटवर्क को लेकर कंपनी का बयान
डीलर इंफ्रास्ट्रक्चर के बारे में बोलते हुए, विनफास्ट एशिया के सीईओ, फाम सान चाऊ ने कहा, "हम भारत के प्रतिष्ठित डीलर पार्टनर्स के साथ साझेदारी करके बेहद उत्साहित हैं। हमारा उद्देश्य एक मजबूत और भरोसेमंद ईवी एक्सपीरियंस देना है। जो ग्राहक सेवा और गुणवत्ता पर आधारित होगा। हमारी कोशिश है कि देश के हर कोने में ग्राहकों को विनफास्ट की वर्ल्ड-क्लास गाड़ियां और सर्विस सपोर्ट मिले।"
यह भी पढ़ें - Car Safety: अगर परिवार की सुरक्षा है आपकी प्राथमिकता, तो इन 5 कारों से बनाएं दूरी, GNCAP ने दी बेहद कम रेटिंग
ग्राहक सेवा को मजबूत करने के लिए साझेदारियां
विनफास्ट केवल गाड़ियां बेचने तक ही सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि वह ग्राहकों को बेहतर आफ्टर-सेल्स सर्विस देने पर भी ध्यान दे रही है। इसके लिए कंपनी ने ग्लोबल एश्योर के साथ 24x7 रोडसाइड असिस्टेंस, कॉल सेंटर और मोबाइल सर्विस के लिए करार किया है। साथ ही, ईवी चार्जिंग और सर्विस नेटवर्क के लिए माई टीवीएस और रोडग्रिड से हाथ मिलाया गया है। बैटरी रीसायक्लिंग और रीपर्पजिंग के लिए विनफास्ट ने बैटएक्स एनर्जीज के साथ साझेदारी की है।
यह भी पढ़ें - VinFast: सर्विस पार्टनरशिप से लेकर प्लांट हायरिंग तक... भारत में एंट्री से पहले ही विनफास्ट ने पकड़ी रफ्तार
VinFast VF7 Electric SUV
- फोटो : VinFast
भारत में स्थानीय रूप से असेंबल होंगे VF6 और VF7
विनफास्ट की VF6 और VF7 इलेक्ट्रिक एसयूवी भारत में कंपनी के आने वाले प्लांट तूतीकोरिन, तमिलनाडु में लोकल असेंबली के जरिए तैयार की जाएंगी। ये गाड़ियां वियतनाम से कंप्लीट नॉक डाउन (CKD) यूनिट्स के रूप में आएंगी और भारत में जोड़ी जाएंगी।
यह भी पढ़ें - Uber: बाइक टैक्सी चल सकती हैं, तो एग्रीगेटर्स क्यों नहीं? उबर ने कर्नाटक के फैसले को कोर्ट में दी चुनौती
VF6 और VF7 का मुकाबला किनसे होगा?
VinFast VF6 एक कॉम्पैक्ट एसयूवी होगी, जो सीधे तौर पर ह्यूंदै क्रेटा इलेक्ट्रिक, टाटा कर्व ईवी और महिंद्रा बीई 6 जैसी गाड़ियों को टक्कर देगी। दूसरी ओर, विनफास्ट VF7 ज्यादा प्रीमियम पेशकश होगी, जो महिंद्रा एक्सईवी 9ई, बीवाईडी एट्टो 3 और अन्य हाई-एंड ईवी को टक्कर देगी।
यह भी पढ़ें - FASTag: अब नहीं चलेगा 'टैग-इन-हैंड' का खेल, एनएचएआई लूज फास्टैग यूजर्स को करेगा ब्लैकलिस्ट