जो वाहन इस पॉलिसी के दायरे में आते हैं, उनके मालिकों को अपनी गाड़ी को स्क्रैपिंग सेंटर पर ले जाना होगा। सरकार ने एक आधिकारिक लिस्ट दिल्ली ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर जारी कर दी है। जहां से वाहन मालिक किसी भी मान्यता प्राप्त स्क्रैपिंग सेंटर को चुन सकते हैं।
- वाहन मालिक स्क्रैपिंग सेंटर से संपर्क कर सकते हैं और स्क्रैपिंग प्रक्रिया के लिए अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं।
- कुछ स्क्रैपिंग सेंटर ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी देते हैं, जिससे यह प्रक्रिया आसान हो जाएगी।
यह भी पढ़ें - Jeep Compass Sandstorm Edition: जीप कंपास सैंडस्टॉर्म एडिशन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खासियत
vehicle scrapping facility
- फोटो : Tata Motors
वाहन मालिकों को स्क्रैपिंग सेंटर जाने से पहले कुछ जरूरी दस्तावेज अपने साथ रखने होंगे, जिनमें शामिल हैं:
- वाहन का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC)
- पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि)
- वाहन की इंश्योरेंस पॉलिसी की कॉपी
कैसे तय होगी स्क्रैप की कीमत?
जब वाहन स्क्रैपिंग सेंटर पहुंचेगा, तो उसका मूल्य उसके वजन और अन्य फैक्टर्स के आधार पर तय किया जाएगा। इसके बाद, वाहन मालिक को एक स्क्रैपिंग सर्टिफिकेट दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें - HorsePower: क्या आप जानते हैं गाड़ी में हॉर्स पावर का मतलब क्या होता है, जानें इसका परफॉर्मेंस से क्या है संबंध
यह स्क्रैपिंग सर्टिफिकेट नए वाहन खरीदते समय छूट दिलाने में मदद करेगा। आमतौर पर, राज्य सरकारें प्राइवेट वाहनों पर रोड टैक्स में 25 प्रतिशत तक की छूट देती हैं, जिससे नया वाहन खरीदना सस्ता हो सकता है।
यह भी पढ़ें - Engines: इंजन कितने तरह के होते हैं? इनलाइन, वी, डब्ल्यू, बॉक्सर और रोटरी – क्या है इनका मतलब?
इसके अलावा दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष निश्चल सिंघानिया ने कहा कि दिल्ली एनसीआर में ऐसे वाहनों का पता लगाने के लिए ईंधन भरने वाले स्टेशनों पर एडवांस्ड कैमरे लगाए जाने चाहिए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सिंघानिया ने कहा, "दिल्ली से सटे इलाकों के लोग पेट्रोल या डीजल भरवाकर दिल्ली में यात्रा कर सकते हैं। लोग पुरानी गाड़ियों में सीएनजी किट लगवा लेते हैं। दिल्ली में करीब 200 सीएनजी पंप हैं। उन पर भी ऐसे कैमरे लगाए जाने चाहिए ताकि इस नियम का सख्ती से पालन हो सके।"
यह भी पढ़ें - Mahindra XUV700: महिंद्रा ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी XUV700 का नया ब्लैक एडिशन किया लॉन्च, जानें क्या है खास
यह भी पढ़ें - 2025 Tata Tiago NRG: नई टाटा टियागो NRG हुई लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और इसमें क्या है खास