वोल्वो के सीईओ का साफ-साफ संदेश
वोल्वो के सीईओ हाकन सैमुएलसन ने बिना लाग-लपेट के कहा कि अगर टैरिफ बढ़ता है तो उसकी सीधी मार गाड़ी खरीदने वालों पर पड़ेगी। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि अगर 50 प्रतिशत टैक्स लागू हो जाता है, तो वोल्वो अपनी इलेक्ट्रिक कार EX30 को अमेरिका में बेचने की योजना पर फिर से विचार करेगा। यह गाड़ी चीन में बन रही थी और कंपनी इसे अमेरिका में लॉन्च करने की तैयारी कर रही थी।
यह भी पढ़ें - EV: कैलिफोर्निया की गैस कारों पर 2035 तक की रोक पर अमेरिकी सीनेट की रोक, इलेक्ट्रिक वाहनों को बड़ा झटका!
क्या वोल्वो के लिए सारी उम्मीदें खत्म हो गई हैं?
हालांकि वोल्वो के लिए पूरी तरह निराशा की बात नहीं है। कंपनी पहले से ही अमेरिका के साउथ कैरोलिना प्लांट में S60 और EX90 कारें बना रही है, और अब वहां उत्पादन और बढ़ाने की योजना भी है। लेकिन असली चुनौती उन कारों के लिए है जो बाहर से अमेरिका में आती हैं। सैमुएलसन को उम्मीद है कि अमेरिका और यूरोपीय संघ के बीच किसी तरह का समझौता हो जाएगा। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि जल्दी ही कोई समाधान निकलेगा। न यूरोप और न ही अमेरिका, दोनों के लिए व्यापार को बंद करना फायदे का सौदा नहीं होगा।"
यह भी पढ़ें - Honda CB750 Hornet: होंडा सीबी750 हॉर्नेट भारत में लॉन्च, जानें इस प्रीमियम बाइक की कीमत और फीचर्स
EX30 के लॉन्च पर टैरिफ का असर
वोल्वो EX30 को पहले सिर्फ चीन में बनाया जा रहा था। लेकिन अमेरिका की टैरिफ नीति को देखते हुए कंपनी ने अब बेल्जियम के गेन्ट प्लांट में इसका उत्पादन शुरू करने की योजना बनाई। कंपनी चाहती थी कि EX30 की कीमत प्रतिस्पर्धी रहे, ताकि अमेरिकी बाजार में इसे सफलतापूर्वक लॉन्च किया जा सके। लेकिन अब 50 प्रतिशत टैक्स लगने के बाद, वोल्वो के लिए इसे अमेरिका में बेचना "लगभग नामुमकिन" हो गया है।
यह भी पढ़ें - Honda CB1000 Hornet SP: होंडा ने भारत में लॉन्च की नई प्रीमियम बाइक, जानें कीमत और फीचर्स