For Reference Only
- फोटो : tvs motors
बाइक में खूबियों की बात करें तो इसमें पूरी तरह से एलईडी लाइट्स का सेट-अप मिलता है, लाइट का थ्रो रात में काफी अच्छा है। हजार्ड लाइट्स के लिए अलग से आफ्टरमार्केट सेटिंग करवाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि बाइक में ही इनबिल्ट ऑप्शन मिलता है। बारिश के समय बेहतर ग्रिप के लिए रेन मोड मिलता है। बाइक का इंजन काफी ताकतवर है, जिसे पूरी तरह रूकी हुई बाइक को चलाते समय महसूस किया जा सकता है। खराब रास्तों पर काफी अच्छे से बाइक चलती है और ट्रैफिक में भी भारी होने के बाद भी इसे आसानी से हैंडल किया जा सकता है। स्पीडोमीटर में कई फीचर्स मिलते हैं, जिनमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, डिस्टेंस टू एंपटी, गियर पोजिशन, सर्विस रिमाइंडर, एबीएस मोड, लो फ्यूल वॉर्निंग, वॉयस असिस्ट, इनकमिंग कॉल अलर्ट, एसएमएस अलर्ट जैसे कई फीचर्स मिलते हैं, जो राइडिंग को आसान बनाते हैं।
यह भी पढ़ें - Bike Problem: जब चलते हुए अचानक बाइक हो जाए बंद, हो सकते हैं ये तीन कारण, जानें समाधान