ऑटो जगत के लिए मई का आखिरी हफ्ता काफी खास रहा। इस बीच कई नई कार और बाइक लॉन्च हुईं तो कई नई कारों और बाइक्स की जानकारी सामने आईं। बीते हफ्ते क्या खास रहा। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 20
Simple One Electric Scooter
- फोटो : Simple Energy
मई का आखिरी हफ्ता ऑटोमोबाइल जगत के लिए काफी कुछ नया लेकर आया। इस दौरान कई नए वाहनों को भी पेश किया गया। इसके अलावा कुछ कंपनियों ने भविष्य की तैयारियों की जानकारी को साझा किया। हम इस खबर में आपको 22 मई से 28 मई के बीच ऑटोमोबाइल जगत की कुछ जानकारियों को साझा कर रहे हैं।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना होगा महंगा
2 of 20
For Reference Only
- फोटो : ola electric
देश में अब इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन खरीदना महंगा होने जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक जून 2023 से देशभर में इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों को खरीदना काफी महंगा हो जाएगा। केंद्र सरकार की ओर से इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए फेम सब्सिडी दी जाती है। पहले फेम-1 और फिर फेम-2 सब्सिडी दी जा रही है। हर साल इसके लिए सरकार की ओर से अलग से बजट निर्धारित किया जाता है। लेकिन पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक केंद सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय की ओर से एक प्रस्ताव दिया गया था, जिसमें इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों के लिए दी जाने वाली सब्सिडी को 40 फीसदी की जगह 15 फीसदी करने की बात कही गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सुझाव को मान लिया गया है। जिसके बाद कंपनियों की ओर से दामों में बढ़ोतरी की जानकारी देना शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
ड्यूल सीएनजी सिलेंडर कार लॉन्च
3 of 20
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : tata motors
देश की पहली डबल सीएनजी सिलेंडर वाली कार को टाटा मोटर्स की ओर से लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी की ओर से प्रीमियम हैचबैक के तौर पर पेश की जाने वाली अल्ट्रोज को ड्यूल सीएनजी सिलेंडर के साथ पेश किया गया है। कार में सबसे बड़ी खूबी यही है कि इसमें सीएनजी के डबल सिलेंडर होने के बाद भी बूट स्पेस खत्म नहीं होता। इसके अलावा इसमें सिंगल एडवांस ईसीयू दी गई है। इस कार को सीधा सीएनजी में स्टार्ट किया जा सकता है। साथ ही इस कार में वायस असिस्ट सनरुफ, एयर प्यूरीफायर, वायरलैस चार्जर, 17.78 सेमी का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटो हैडलैंप, आईआरए कनेक्टिड कार तकनीक, प्रीमियम लैदरेट सीट्स, ड्यूल टोन अलॉय व्हील्स, रियर एसी वेंट्स, रियर सीट आर्मरेस्ट, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। कंपनी की ओर से अल्ट्रोज सीएनजी को कुल छह वैरिएंट्स में ऑफर किया गया है। इनमें एक्सई, एक्सएम प्लस, एक्सएम प्लस एस, एक्सजेड, एक्सजेड प्लस एस, एक्सजेड प्लस ओ एस वैरिएंट हैं। इनकी कीमत की शुरूआत 7.55 लाख रुपये से होती है और इसके टॉप वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 10.55 लाख रुपये है।
अमृतसर से जामनगर के बीच बन रहा एक्सप्रेस-वे
4 of 20
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अमृतसर से जामनगर के बीच एक्सप्रेस-वे का जायजा लिया। एक्सप्रेस-वे की कुल लंबाई 1257 किलोमीटर है। इसका अधिकांश हिस्सा राजस्थान में है। एक्सप्रेस-वे के शुरू होने के बाद दोनों शहरों के बीच की दूरी 23 घंटे की जगह 12 घंटे में पूरी की जा सकेगी। एक्सप्रेस-वे पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात के बीच बनाया जा रहा है। एक्सप्रेस वे से देश के 13 बड़े शहर मोगा, भठिंडा, मंडी डबवाली, बीकानेर, जोधपुर, बाड़मेर जैसे शहर साथ में जुड़ जाएंगे। इस एक्सप्रेस-वे के शुरू होने के बाद सात बंदरगाह, नौ एयरपोर्ट और एक मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन
भारत में एंट्री पर टेस्ला के एलन मस्क ने कही बड़ी बात
5 of 20
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टेस्ला की भारतीय बाजार में जल्द एंट्री हो सकती है। कंपनी के सीईओ एलन मस्क की ओर से एक इंटरव्यू में कहा गया है कि कंपनी जल्द भारतीय बाजार में एंट्री कर सकती है। इंटरव्यू के दौरान जब मस्क से पूछा गया कि क्या टेस्ला भारत में नई फैक्ट्री के लिए इच्छुक है तो मस्क ने इसका जवाब जरूर में दिया। हाल में ही टेस्ला के कुछ अधिकारियों ने भारतीय बाजार में संभावनाएं तलाश करने के लिए दौरा किया था। इस दौरान अधिकारियों ने भारत सरकार के अधिकारियों से मुलाकात भी की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक टेस्ला के ही अधिकारियों ने भारत में मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट और आर एंड डी यूनिट लगाने की बात कही थी। भारत की ओर से ईवी बनाने वाली कंपनी टेस्ला को यह सुझाव दिया गया था कि अगर वह भारत में अपने वाहनों की बिक्री करना चाहती है तो उसे भारत में ही अपना मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट लगाना होगा। फिलहाल इस पर कंपनी और सरकार की ओर से कुछ आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टेस्ला की ओर से भारत में जल्द ही फैक्ट्री के लिए जगह फाइनल की जा सकती है। इसके साथ ही उम्मीद है कि इस साल के आखिर तक कंपनी की ओर से काम शुरू किया जा सकता है। जिसके बाद अगले साल या 2025 तक भारत में कंपनी की कारों को आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए पेश किया जा सकता है।
विज्ञापन
बाहर से एक्सेसरीज लगवाना कितना सुरक्षित
6 of 20
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
महिंद्रा एंड महिंद्रा की ओर से सोशल मीडिया पर जानकारी दी गई है कि बाहर से ऑफ्टरमार्केट एक्सेसरीज लगवाना कितना खतरनाक हो सकता है। हाल में ही जयपुर हाइवे पर एक एक्सयूवी700 एसयूवी में चलते हुए आग लग गई थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद कंपनी ने जांच की जानकारी को सार्वजनिक किया है। कंपनी ने जानकारी दी है कि हादसे का कारण आफ्टर मार्केट एक्सेसरीज लगवाने से हुआ है। कंपनी के मुताबिक ग्राहक ने एसयूवी को खरीदने के बाद बाहर से इल्यूमिनेटिड स्कफ प्लेट और एंबिएंट लाइटिंग को लगवाया था। इस दौरान ओरिजिनल वायरिंग को कट किया गया था। अतिरिक्त वायर जो एसयूवी में जोड़ी गई थीं वह एसयूवी के साथ नहीं आई थीं। इन अतिरिक्त वायर के कारण ही कार में हादसा हुआ। कंपनी ने यह भी बताया है कि हादसे के बाद जांच की जानकारी को ग्राहक को भी ई-मेल के जरिए दिया गया है। कंपनी के मुताबिक वह अपने उत्पादों को काफी ज्यादा सुरक्षित तरीके से बनाती है और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखती है। हाल में ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें महिंद्रा की एक्सयूवी700 में आग लगने की वीडियो सामने आई थी। एसयूवी जयपुर हाइवे पर थी और एसयूवी के ओनर की ओर से सोशल मीडिया पर ट्विट किया गया था। ट्विट में ग्राहक ने कहा था कि मेरी और मेरे परिवार की जिदंगी को खतरे में डालने के लिए आपके प्रीमियम प्रोडक्ट एक्सयूवी 700 के साथ, धन्यवाद महिंद्रा। साथ ही यह भी बताया गया था कि एसयूवी ओवरहीट नहीं थी लेकिन चलती हुई गाड़ी में अचानक धुआं निकलने लगा और आग लग गई।
विज्ञापन
ह्यूंदै की नई एसयूवी होगी इस तारीख को लॉन्च
7 of 20
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : hyundai india
ह्यूंदै की ओर से भारतीय बाजार में नई एसयूवी एक्सटर को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक कंपनी एक्सटर एसयूवी को 10 जुलाई को भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी। एसयूवी को कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक ह्यूंदै एक्सटर में कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स को भी दिया जाएगा। इनमें वॉयस इनेबल्ड स्मार्ट इलेक्ट्रिक सनरुफ, डैशकैम के साथ ड्यूल कैमरा भी होगा। जिसमें 5.84 सेमी की स्क्रीन भी मिलेगी। इसमें स्मार्टफोन एप बेस्ड कनेक्टिविटी होगी और मल्टीपल रिकॉर्डिंग मोड्स भी मिलेंगे। ह्यूंदै की नई एसयूवी एक्सटर में कुल पांच वैरिएंट ऑफर किए जाएंगे। इनमें बेस वैरिएंट ईएक्स होगा। जिसके बाद एस, एसएक्स, एसएक्स ऑप्शनल और एसएक्स ऑप्शनल कनेक्ट होंगे। एसयूवी को छह मोनोटोन और तीन ड्यूल टोन एक्सटीरियर रंगों के विकल्प के साथ लाया जाएगा। जिसमें कॉस्मिक ब्लू और रेंजर खाकी जैसे नए रंगों को शामिल किया जाएगा। ह्यूंदै ने लॉन्च से पहले नई एसयूवी एक्सटर के लिए बुकिंग को शुरू कर दिया है। कंपनी की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक एसयूवी को 11 हजार रुपये में ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड में डीलरशिप के जरिए बुक करवाया जा सकता है। कंपनी की ओर से अभी इसकी कीमत की जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी की ओर से इसे छह से 10 लाख रुपये के बीच लॉन्च किया जा सकता है।
लेक्सस ने लॉन्च की नई कूपे कार
8 of 20
Lexus RX SUV
- फोटो : Lexus
जापानी कार कंपनी टोयोटा के लग्जरी ब्रॉन्ड लेक्सस ने भारत में नई एलसी 500 एच को लॉन्च किया है। कार में 3.5 लीटर का वी6 इंजन दिया गया है, जिससे 354 बीएचपी और 500 न्यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। इस इंजन से कार को सिर्फ पांच सेकेंड में जीरो से 100 किलोमीटर की रफ्तार से चलाया जा सकता है। कार में 12.3 इंच टचस्क्रीन, मल्टी फंक्शन स्टेयरिंग व्हील, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। सेफ्टी के लिए इसमें कई एयरबैग्स, क्रैश सेंसर, ईबीडी, एबीएस, वीएससी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसकी कीमत 2.39 करोड़ रुपये है जो इसके स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले ज्यादा है।
ओला के सस्ते स्कूटर की डिलीवरी जल्द होगी शुरू
9 of 20
eicma 2022 में ओला इलेक्ट्रिक
- फोटो : ola india
ओला के एसवन एयर इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलवरी को जल्द ही शुरू किया जाएगा। कंपनी के सीईओ भाविश अग्रवाल की ओर से इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी गई है। जानकारी के मुताबिक स्कूटर की डिलवरी को एक जुलाई से शुरू किया जा सकता है। स्कूटर को तीन वैरिएंट में उपलब्ध करवाया जाता है। इसकी टॉप स्पीड 85 किलोमीटर प्रति घंटा और रेंज 85 से 165 किलोमीटर तक है। स्कूटर को तीन बैटरी के विकल्प के साथ ऑफर किया जाता है, जिसमें दो, तीन और चारKWh शामिल हैं। इसकी कीमत की शुरूआत 84999 रुपये से होती है और चारKWh वैरिएंट की कीमत 1.10 लाख रुपये है।
सिंपल वन लॉन्च
10 of 20
Simple One Electric Scooter
- फोटो : Simple Energy
सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 1.45 लाख रुपये से शुरू होती है, जो 1.58 लाख रुपये तक जाती है। ये सभी कीमतें, एक्स-शोरूम बेंगलुरु हैं। 750 वॉट के पोर्टेबल चार्जर के लिए ग्राहकों को 13,000 रुपये अतिरिक्त देना होगा। कीमतें 1 जून, 2023 से लागू होने वाली संशोधित FAME II सब्सिडी योजना के अनुरूप हैं। कंपनी का दावा है कि पिछले 18 महीनों में सिंपल वन के 1 लाख से ज्यादा प्री बुकिंग मिल चुकी है। सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी 6 जून, 2023 से बेंगलुरु में शुरू होगी। निर्माता ई-स्कूटर को चरणबद्ध तरीके से वितरित करने की योजना बना रहा है। सिंपल एनर्जी ने पहली बार अगस्त 2021 में अपने सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर से पर्दा उठाया था। इस मॉडल को उत्पादन में लाने के लिए कंपनी को डेढ़ साल से ज्यादा का समय लगा है। सिंपल वन एक बार फुल चार्ज करने पर 212 किमी (आईडीसी) रेंज का दावा करता है। कंपनी ने पहले सिंगल चार्ज पर 236 किमी की रेंज का दावा किया था। फिर भी, यह मॉडल अभी भी देश में सबसे लंबी रेंज देने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर है। सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर में 5 kWh का बैटरी पैक मिलता है, जो पहले एलान किए गए 4.8 kWh बैटरी पैक की तुलना में थोड़ा बड़ा है। बैटरी इन-हाउस विकसित बैटरी प्रबंधन प्रणाली (BMS) और IP-67 अनुपालन के साथ 7-लेयर सुरक्षा प्रणाली का वादा करती है। कंपनी ने समझाया कि पिछले साल घोषित एआईएस 156 संशोधनों को पूरा करने के लिए बैटरी का आकार बढ़ाना पड़ा।
बढ़ने वाली हैं होंडा की कारों की कीमत
11 of 20
For Reference Only
- फोटो : honda cars
रिपोर्ट्स के मुताबिक होंडा कार्स इंडिया की ओर से जून महीने से कारों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक एक जून 2023 से कंपनी की सेडान कारें सिटी और अमेज की कीमतों में बढ़ोतरी हो जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से दोनों ही कारों की कीमतों में करीब एक फीसदी की बढ़ोतरी होगी। जानकारी के मुताबिक कच्चे माल की बढ़ती लागत के कारण कंपनी को यह फैसला करना पड़ रहा है। कीमतों में बढ़ोतरी दोनों ही कारों के सभी वैरिएंट्स में की जाएगी। फिलहाल कंपनी की ओर से भारतीय बाजार में दो कारें ऑफर की जाती हैं। इनमें कॉम्पैक्ट सेडान के तौर पर अमेज और मिड साइज सेडान के तौर पर सिटी को ऑफर किया जाता है। अमेज की कीमत की बात करें तो यह 6.99 लाख रुपये की एक्स शोरुम कीमत पर खरीदी जा सकती है और इसके टॉप वैरिएंट की कीमत 9.60 लाख रुपये है। वहीं सिटी की कीमत 11.55 लाख रुपये से शुरू होकर 20.39 लाख रुपये तक जाती है।
बैंकों और फाइनेंस कंपनियों को हाईकोर्ट की फटकार
12 of 20
hero motocorp lowest EMI offer
- फोटो : Social
पटना हाईकोर्ट ने उन बैंकों और फाइनेंस कंपनियों को जमकर फटकार लगाई है, जो कार लोन की ईएमआई समय पर नहीं चुका पाने वाले ग्राहकों के वाहनों को जबरन जब्त करने के लिए रिकवरी एजेंटों की सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं। उच्च न्यायालय ने दोषी बैंकों और वित्त कंपनियों में से हर एक पर 50,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया। न्यायमूर्ति राजीव रंजन प्रसाद ने 19 मई को एक फैसले में कहा कि रिकवरी एजेंटों द्वारा वाहनों की जब्ती अवैध है और जीवन और आजीविका के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है।
हार्ले-डेविडसन एक्स440 रोडस्टर बाइक भारत में इस दिन होगी लॉन्च
13 of 20
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
हार्ले-डेविडसन ने भारतीय बाजार में लॉन्च से पहले अपनी नई बाइक एक्स 440 रोडस्टर को आधिकारिक तौर पर पेश किया है। बाइक को यहां चार जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। यह हीरो मोटोकॉर्प के साथ मिलकर बनाई गई हार्ले-डेविडसन की पहली मोटरसाइकिल है। हार्ले-डेविडसन एक्स 440 में एक ऑयल-कूल्ड, 440 सीसी सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है। कंपनी ने फिलहाल इस इंजन के पावर और टॉर्क के आंकडों का खुलासा नहीं किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इंजन के डिस्प्लेसमेंट को देखते हुए, 25-30 बीएचपी के पावर आंकड़े और 30 एनएम से ज्यादा के टॉर्क आउटपुट की उम्मीद की जा सकती है। बाइक की पिछली टीजर तस्वीरों से पता चलता है कि इंजन में 8,000 आरपीएम की रेडलाइन होगी, इसलिए यह एक लॉन्ग-स्ट्रोक वाली मोटर हो सकती है। इसका मतलब है कि इंजन को लो और मिड-रेंज ग्रंट के लिए ट्यून किया जाएगा। मोटरसाइकिल फाइनल ड्राइव के लिए चेन ड्राइव का इस्तेमाल कर रही है।
लग्जरी सेडान होगी अपडेट
14 of 20
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : BMW
बीएमडब्ल्यू की ओर से लग्जरी सेडान के तौर पर आने वाली फाइव सीरीज कार को जल्द ही अपडेट किया जाएगा। कंपनी की ओर से हाल में ही इसे ग्लोबल स्तर पर अपडेट के साथ पेश किया गया है। कंपनी की ओर से फाइव सीरीज के 2024 मॉडल को मौजूदा मॉडल के मुकाबले ज्यादा बड़ा रखा गया है। मौजूदा फाइव सीरीज के मुकाबले नई 2024 फाइव सीरीज 20 एमएम ज्यादा बड़ी है और अब इसका व्हीलबेस 2995 एमएम हो गया है। इसके अलावा इसमें नए बंपर और बेहतर ग्रिल दी गई हैं। फीचर्स की बात करें तो इसमें नए ट्विन बूमरैंग साइज के डीआरएल और हैडलैंप मिलेंगे। बेहतर रोशनी के लिए इसमें एडेप्टिव एलईडी और विकल्प के तौर पर मैट्रिक्स लाइट्स दी जाएंगी। इसके साथ ही इसमें 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 14.9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, आईड्राइव 8.5, ऑटोनॉमस ड्राइविंग फंक्शंस जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। जानकारी के मुताबिक कंपनी की ओर से फाइव सीरीज 2024 को अभी सिर्फ पेश किया गया है। कई देशों में इसे इस साल अक्तूबर महीने तक लॉन्च किया जाएगा। वहीं भारत की बात करें नई फाइव सीरीज को भारतीय बाजार में अगले साल तक लाया जा सकता है। भारत में इसकी संभावित कीमत 55 से 60 लाख रुपये के बीच हो सकती है।
भारत में लॉन्च हुई जेड4 रोडस्टर कार
15 of 20
BMW Z4 Roadster
- फोटो : BMW
जर्मन कार निर्माता बीएमडब्ल्यू की ओर से भारत में नई जेड4 रोडस्टर को लॉन्च किया गया है। कार में तीन लीटर छह सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया है, जिससे 340 बीएचपी और 500 न्यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। यह जीरो से 100 किलोमीटर की स्पीड को सिर्फ 4.5 सेकेंड में हासिल कर सकती है। इसमें 10.25 इंच इंस्ट्रूमेंट कंसोल, वायरलैस चार्जर, बीएमडब्ल्यू ओएस 7.0, एम स्पोर्ट सीट्स, एंबिएंट लाइटिंग मिलती हैं। ड्राइविंग के लिए ईको प्रो, कम्फर्ट और स्पोर्ट के तीन मोड मिलते हैं। कंपनी ने इसकी कीमत 89.30 लाख रुपये एक्स शोरुम तय की है।
मुंबई में बना देश का सबसे लंबा समुद्री सेतु
16 of 20
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में देश का सबसे बड़ा समुद्री पुल बनकर तैयार हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस पुल को जल्द ही आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। देश के सबसे बड़े समुद्री पुल की कई खूबियां हैं। यह पुल 22 किलोमीटर लंबा है और इस पर कुल छह लेन बनाई गई हैं। खास बात यह है कि इस पुल के शुरू होने के बाद मुंबई और नवी मुंबई के बीच लगने वाले समय में काफी कमी आएगी। अभी मुंबई से नवी मुंबई जाने में करीब 60 मिनट का समय लगता है लेकिन इसके शुरू होने के बाद यह समय 60 मिनट से कम होकर सिर्फ 16 मिनट के करीब रह जाएगा। मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का फायदा सिर्फ मुंबई और नवी मुंबई के लोगों को ही नहीं होगा बल्कि यह मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे और मुंबई और गोवा नेशनल हाइवे से भी जुड़ेगा जिससे पुणे, बेंगलुरु, गोवा के लिए भी समय कम हो जाएगा। साथ ही इस पुल के जरिए रायगढ़ जिले को मुख्य शहर के पास लाने में भी मदद मिलेगी। इस पुल को बनाने में एक लाख 70 हजार मीट्रिक टन स्टील बार का उपयोग किया गया है। इतने वजन से करीब 17 एफिल टावर को बनाया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें 85 हजार मीट्रिक टन ऑर्थोट्रोपिक स्टील, 48 हजार किलोमीटर लंबे प्रीस्ट्रेसिंग तार, 9.75 लाख क्यूबिक मीटर कंक्रीट को लगाया गया है।
निसान की एसयूवी का नया एडिशन हुआ लॉन्च
17 of 20
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : nissan india
निसान मैग्नाइट एसयूवी के नए एडिशन को कंपनी की ओर से भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है। इसे खासतौर पर म्यूजिक सुनना पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए लॉन्च किया गया है। कंपनी की ओर से मैग्नाइट के गेजा एडिशन में नौ इंच की इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन दी गई है। जो वायरलैस कनेक्टिविटी के साथ आती है। साथ ही बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए इसमें जेबीएल के प्रीमियम स्पीकर दिए गए हैं। इनके अलावा इसमें एंबिएंट लाइटिंग, रिवर्स पार्किंग कैमरा के साथ गाइडलाइंस, बीज कलर की सीट्स को दिया गया है। कंपनी की ओर से गेजा एडिशन में सिर्फ एक ही इंजन का विकल्प दिया गया है। इसमें एक लीटर पेट्रोल नॉन टर्बो इंजन मिलता है। जिसके साथ सिर्फ मैनुअल ट्रांसमिशन को दिया गया है। इस इंजन से एसयूवी को 72 पीएस और 96 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इस इंजन के साथ कंपनी के मुताबिक एसयूवी को एक लीटर पेट्रोल में 18.75 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। गेजा एडिशन मैग्नाइट में कंपनी की ओर से 16 इंच के टायर दिए हैं। इसके साथ ही इसमें 205 एमएम की ग्राउंड क्लियरेंस भी मिलती है। मैग्नाइट में हिल स्टार्ट असिस्ट, व्हीकल डाइनैमिक्स कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर को भी दिया जाता है। इसके साथ ही इसमें एबीएस, ईबीडी, एयरबैग्स की सुरक्षा भी मिलती है। कंपनी की ओर से गेजा एडिशन मैग्नाइट को ब्लेड सिल्वर, फ्लेयर गार्नेट रेड, स्ट्रॉम वाइट, सैंडस्टोन ब्राउन और ऑनिक्स ब्लैक जैसे रंगों के विकल्प के साथ पेश किया गया है। इसकी कीमत की बात करें तो इसकी एक्स शोरुम कीमत 7.39 लाख रुपये रखी गई है और फिलहाल इसकी बुकिंग 11 हजार रुपये में ऑनलाइन या ऑफलाइन करवाई जा सकती है।
एसयूवी का ब्लैक स्टॉर्म एडिशन लाएगी एमजी
18 of 20
MG Gloster 2022
- फोटो : MG Motor India
एमजी मोटर्स की ओर से फुल साइज एसयूवी ग्लॉस्टर का नया एडिशन जल्द लाया जाएगा। कंपनी ने ग्लॉस्टर के ब्लैक स्टॉर्म एडिशन का टीजर जारी किया है। नए एडिशन में एसयूवी को पूरी तरह से डॉर्क लुक दिया जाएगा। इसके अलॉय, ग्रिल आदि को भी काले रंग में रखा जा सकता है। इंटीरियर में भी एसयूवी को पूरी तरह से काला रंग दिया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे जून महीने में लॉन्च किया जा सकता है।
मैकलारेन आर्टुरा हाइब्रिड सुपरकार भारत में लॉन्च
19 of 20
McLaren Artura SuperCar
- फोटो : McLaren
मैकलारेन ऑटोमोटिव ने भारतीय बाजार में अपनी नई हाइब्रिड सुपरकार आर्टुरा लॉन्च की है। आर्टुरा की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 5.1 करोड़ रुपये है। मैकलारेन का कहना है कि 'आर्टुरा' नाम 'आर्ट एंड फ्यूचर' से आया है। आर्टुरा वाहन निर्माता की अब तक की पहली सीरीज-प्रोडक्शन हाई-परफॉर्मेंस हाइब्रिड सुपरकार है। हाइब्रिड सुपरकार की बात करें तो इसमें ऑल-न्यू 3.0-लीटर V6 पेट्रोल इंजन मिलता है जो ट्विन-टर्बोचार्ज्ड है और इसे हाइब्रिड असिस्टेंस भी मिलता है। यह कार 671 बीएचपी और 720 एनएम का कंबाइंड पावर आउटपुट देती है। इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जुड़ा है जो पावर को सिर्फ पिछले पहियों तक भेजता है। कार की टॉप स्पीड इलेक्ट्रॉनिक रूप से 330 किमी प्रति घंटे तक सीमित है। आर्टुरा कार सिर्फ 3 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है और 0 से 200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में 8.3 सेकंड का समय लेती है।
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनीमहिंद्रा ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि थार 5-डोर एसयूवी को इस साल भारत में लॉन्च नहीं किया जाएगा। थार 5-डोर के बारे में यह अहम खुलासा मीडिया रिपोर्ट में हुआ है। कार निर्माता इस समय बेची जा रही थार के मौजूदा मॉडल के बैकलॉग को पूरा करने के लिए अपने उत्पादन में तेजी लाने पर काम कर रहा है।