फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TVS Apache RTR 160 4V: सीरीज की नई बाइक्स लॉन्च, मिले नए डीआरएल, कई राइडिंग मोड्स, जानें कीमत

Fri, 08 Oct 2021 02:24 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) ने शुक्रवार को अपनी नई Apache RTR 160 4V सीरीज की मोटरसाइकिलों को लॉन्च करने का एलान किया है।
विज्ञापन
TVS Apache RTR 160 4V - फोटो : TVS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

TVS Apache RTR 160 4V Series Bikes Price Variants Features : TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) ने शुक्रवार को अपनी नई Apache RTR 160 4V सीरीज की मोटरसाइकिलों को लॉन्च करने का एलान किया है। TVS Apache RTR 160 4V सीरीज TVS SmartXonnect, नए LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स के साथ एक नया हेडलैंप और तीन अलग-अलग राइडिंग मोड्स के साथ आती है। कंपनी ने एक स्पेशल एडिशन मॉडल भी पेश किया है।
विज्ञापन


वेरिएंट और कीमत
TVS Apache RTR 160 4V स्पेशल एडिशन की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 1,21,372 रुपये रखी गई है। यह बाइक ड्रम ब्रेक, सिंगल डिस्क और रियर डिस्क ब्रेक वेरिएंट ऑप्शंस में उपलब्ध है। मोटरसाइकिल के स्टैंडर्ड वर्जन की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 1,15,265 रुपये से लेकर 1,20,050 रुपये के बीच है। 

TVS Apache RTR 160 4V Drum वेरिएंट की कीमत 1,15,265 रुपये, TVS Apache RTR 160 4V Single Disc वेरिएंट की कीमत 1,17,350 रुपये और TVS Apache RTR 160 4V Rear Disc वेरिएंट की कीमत 1,20,050 रुपये है। 
विज्ञापन

लुक और डिजाइन

TVS Apache RTR 160 4V - फोटो : TVS
TVS Apache RTR 160 4V स्पेशल एडिशन में खास स्पोर्टी बॉडी डिकल्स और एक स्पेशल कलर थीम भी मिलती है। इसमें मैट ब्लैक कलर थीम के साथ रेड अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। नए सीट पैटर्न के साथ नए हेडलैंप डिजाइन और एडजस्टेबल क्लच और ब्रेक लीवर इस स्पेशल एडिशन मॉडल की अपील को और बढ़ाने हैं। 
विज्ञापन

फीचर्स और कलर

2021 TVS Apache RTR 160 4V और TVS Apache RTR 160 4V स्पेशल एडिशन अब तीन राइड मोड्स - अर्बन, स्पोर्ट और रेन के साथ आती है। इसके साथ ही ये बाइक्स गियर शिफ्ट इंडिकेटर और रेडियल रियर टायर में उपलब्ध होंगे। 2021 Apache RTR 160 4V का टॉप-एंड वेरिएंट कॉस्मेटिक अपडेट के अलावा TVS SmartXonnect से लैस होगा। 2021 TVS Apache RTR 160 4V तीन रंगों - रेसिंग रेड, मैटेलिक ब्लू और नाइट ब्लैक में उपलब्ध होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें