इंजन और परफॉर्मेंस
Ntorq 150 में 149.7cc का एयर-कूल्ड O3CTech इंजन मिलता है। यह इंजन 7000 rpm पर 13 bhp की पावर और 5500 rpm पर 14.2 Nm का टॉर्क देता है। इसमें दो राइडिंग मोड्स स्ट्रीट और रेस मिलते हैं। सस्पेंशन के लिए फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और स्पोर्ट-ट्यून सेटअप है।
यह भी पढ़ें - Luxury Cars GST: जीएसटी सुधार का असर, मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू, जेएलआर और ऑडी जैसी लग्जरी कारें होंगी सस्ती
कितनी है स्पीड
यह स्कूटर 0 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार सिर्फ 6.3 सेकंड में पकड़ लेता है। इसकी टॉप स्पीड 104 किलोमीटर प्रति घंटा बताई जा रही है। कंपनी का दावा है कि यह भारत का सबसे तेज ICE स्कूटर बनकर उभरेगा।
यह भी पढ़ें - Big Cars GST: बड़ी कारों पर अब 40 प्रतिशत जीएसटी, लेकिन दाम फिर भी कम होंगे, उदाहरण से समझें
लुक और डिजाइन
इस स्कूटर का डिजाइन स्टील्थ एयरक्राफ्ट से प्रेरित है। इसमें जेट-स्टाइल वेंट्स, इंटीग्रेटेड एयरोडायनामिक विंगलेट्स और मोटरसाइकिल-स्टाइल हैंडलबार दिए गए हैं जिससे राइडर को बेहतर कंट्रोल मिलता है। इसके अलावा एडजस्टेबल ब्रेक लीवर, प्रोजेक्टर हेडलैंप, T-शेप्ड LED टेललैंप और कलर्ड अलॉय व्हील्स भी दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें - Two Wheeler GST: 350cc तक के एक लाख रुपये के टू-व्हीलर पर कितनी होगी बचत, समझें पूरा गणित
फीचर्स और टेक्नोलॉजी
Ntorq 150 में हाई-रेजोल्यूशन TFT डिस्प्ले मिलता है जो TVS SmartXonnect टेक्नोलॉजी से लैस है। इसमें 50 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स दिए गए हैं। जिसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, लाइव व्हीकल ट्रैकिंग, लास्ट पार्क्ड लोकेशन, कॉल और मैसेज अलर्ट, OTA (ओवर-द-एयर) अपडेट्स जैसे फीचर्स शामिल हैं।
इसके अलावा, एलेक्सा और स्मार्टवॉच इंटीग्रेशन भी दिया गया है। जिसे 4-वे स्विचगियर से कंट्रोल किया जा सकता है। राइडर की सेफ्टी के लिए ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, हैजर्ड लैंप, क्रैश और थेफ्ट अलर्ट्स और इमरजेंसी ब्रेक वॉर्निंग जैसे एडवांस्ड फीचर्स भी दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें - GST 2.0: नया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं? यहां जानिए नई टैक्स दरों का कितना पड़ेगा असर
वेरिएंट्स और कीमत
Ntorq 150 दो वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा। टॉप वेरिएंट, जिसमें एडवांस्ड TFT डिस्प्ले मिलता है, उसकी कीमत करीब सवा लाख रुपये (एक्स-शोरूम, पैन इंडिया) रखी गई है। TVS Ntorq 150 का स्टैंडर्ड मॉडल स्टील्थ सिल्वर, रेसिंग रेड और टर्बो ब्लू जैसे रंगों में मिलेगा। वहीं TFT मॉडल नाइट्रो ग्रीन, रेसिंग रेड और टर्बो ब्लू कलर्स में मिलेगा।
यह भी पढ़ें - Vehicle GST Cut: 350cc तक की मोटरसाइकिलें और छोटी कारें होंगी सस्ती, जानें बड़ी बाइक पर कितना टैक्स?