फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New GST Rates: छोटी बाइक्स को छूट, बड़ी पर ज्यादा टैक्स की मार; 400cc मोटरसाइकिल पर बचत का आखिरी मौका!

Thu, 04 Sep 2025 03:18 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

New GST Rates On Motorcycles: नए जीएसटी स्लैब के ऐलान के बाद अब देशभर में 350cc से अधिक इंजन क्षमता की बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। जीएसटी की नई दरें 22 सितंबर से लागू होने वाली हैं। ऐसे में आप बाइक पहले खरीदकर टैक्स में बचत कर सकते हैं। जानिए कौन-कौन से बाइक मॉडल महंगे होने वाले हैं।
विज्ञापन
हैवी मोटरसाइकिल पर पैसे बचाने का आखिरी मौका - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

3 सितंबर को जीएसटी काउंसिल की बैठक में 350सीसी और उससे कम इंजन क्षमता की बाइक्स पर जीएसटी दर को 28% से घटाकर 18% करने का फैसला किया गया है। इससे हीरो स्प्लेंडर और होंडा शाइन समेत तमाम तरह की कम इंजन क्षमता वाली बाइक्स सस्ती हो जाएंगी। अब इन बाइक मॉडलों पर ग्राहक सीधे 10% की बचत कर सकेंगे। हालांकि, 350cc से ऊपर की बाइक्स खरीदने की सोच रहे लोगों को यह फैसला निराश कर सकता है। यह इसलिए क्योंकि 350cc से अधिक पावरफुल बाइक्स को 'सिन टैक्स' स्लैब में रखा गया है, यानी इनपर 40% की दर से जीएसटी लागू होगा।
विज्ञापन


जीएसटी स्लैब पर अंतिम फैसले से पहले रॉयल एनफील्ड और बजाज जैसी कंपनियों ने सभी तरह की बाइक्स पर जीएसटी की समान दर लागू करने की सलाह दी थी, ताकि बाइक्स ग्राहकों के लिए किफायती विकल्प बनीं रहें। अब 390cc, 400cc, 450cc और 650cc के साथ BMW, Kawasaki, Honda, Yamaha की लीटर क्लास वाली बाइक्स पर भी 40% का टैक्स लगाया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जीएसटी की नई दरें 22 सितंबर से लागू हो जाएंगी, ऐसे में अगर आप इससे पहले बाइक खरीद लेंगे तो आपको जीएसटी की मौजूदा दर (28%) पर ही बाइक मिल जाएगी।
विज्ञापन

टैक्स में बढ़ोतरी से मांग हो सकती है गिरावट - फोटो : AI
जल्दी खरीद लें ये 400cc की मोटरसाइकिलें
अगर आप 350cc से ऊपर की किसी भी मोटरसाइकिल खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो अब देर न करें। आपके पास मौजूदा जीएसटी दर पर बाइक खरीदने का समय केवल 21 सितंबर तक ही है। यहां हम आपको 350cc से ज्यादा कैपिसिटी वाली कुछ पॉपुलर बाइक्स के बारे में बता रहे हैं जिनकी कीमत 22 सितंबर के बाद बढ़ने वाली है:
  • Bajaj Pulsar NS 400Z
  • Bajaj Dominar 400
  • KTM 390 Duke
  • KTM 390 RC
  • Royal Enfield Himalayan 450
  • Royal Enfield Guerilla 450
  • Royal Enfield Interceptor 650
  • Royal Enfield Continental GT 650
  • Triumph Speed 400
  • Triumph Thruxton 400
  • Triumph Speed T4
  • Triumph Scrambler 400X
  • Honda CBR650R

घट सकती है प्रीमियम सेगमेंट में मांग
भारत में बजाज, रॉयल एनफील्ड, ट्रायंफ और केटीएम जैसी कंपनियां किफायती कीमत में प्रीमियम सेगमेंट की बाइक्स बनाती हैं। लोकल मैन्युफैक्चरिंग के चलते इन कंपनियों को बड़ी इंजन वाली बाइक्स की कीमत को संतुलित रखने में मदद मिलती है। इस सेगमेंट की बाइक्स पहले से ही काफी कम संख्या में बिकती हैं। हालांकि, अब टैक्स में बढ़ोतरी से 350cc से अधिक पावरफुल बाइक्स की बिक्री में और भी गिरावट हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें