सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : triumph india
ट्रॉयम्फ स्क्रैम्बलर 400 एक्स
स्पीड की तरह ही ट्रॉयम्फ की ओर से स्क्रैम्बलर 400 एक्स को भी पांच जुलाई को ही लॉन्च किया जाएगा। भारत में लॉन्च से पहले कंपनी ने दोनों बाइक्स को ब्रिटेन में ग्लोबल शोकेस किया था। स्क्रैम्बलर 400 एक्स में भी स्पीड 400 वाला इंजन होगा। लेकिन इसकी लंबाई, चौड़ाई, ऊंचाई, टायर जैसे कुछ पार्ट्स में बदलाव होंगे। ट्रॉयम्फ की ओर से पेश की जाने वाली यह दोनों ही बाइक्स कंपनी की सबसे छोटी बाइक्स होंगी। इनके इंजन से बाइक्स को 40 पीएस की पावर और 37.5 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इसके अलावा इनमें ट्रैक्शन कंट्रोल, सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एलसीडी स्क्रीनस्क्रीन, यूएसबी टाइप सी चार्जिंग पोर्ट, राइड बाय वायर थ्रोटल, ऑल एलईडी लाइट्स, स्टेयरिंग लॉक और एंटी थेफ्ट इमोबिलाइजर के साथ ही 25 आधिकारिक एक्सेसरीज के विकल्प जैसी खूबियां मिलती हैं।
यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: अगर आपकी बाइक का इंजन ऑयल भी जल्दी होता है काला, हो जाएं सावधान नहीं तो होगा बड़ा नुकसान