फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Innova Hycross: टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस को खरीदना होगा महंगा, कंपनी ने बढ़ा दी कीमत, जानें नई कीमत

Fri, 03 Mar 2023 12:50 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस की भारतीय बाजार में काफी ज्यादा डिमांड है। कंपनी की ओर से इसके नए वर्जन को पेश करने के साथ ही एमपीवी की कीमतों में इजाफा कर दिया है। टोयोटा ने कितने दाम बढ़ाए हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 5
For Reference Only - फोटो : Toyota Bharat

जापानी कार कंपनी टोयोटा की ओर से भारतीय बाजार में पेश की गई इनोवा हाईक्रॉस की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। इसके साथ ही कंपनी ने इस एमपीवी का एक नया वैरिएंट भी पेश किया है। हम इस खबर में आपको बढ़ी हुई कीमतों की जानकारी देने के साथ ही नए वैरिएंट की भी जानकारी दे रहे हैं।

विज्ञापन

मार्च में महंगी हुई इनोवा हाईक्रॉस

2 of 5
For Reference Only - फोटो : Toyota Bharat
इनोवा हाईक्रॉस की कीमतों को बढ़ा दिया गया है। जानकारी के मुताबिक कंपनी की ओर से इसके पेट्रोल वैरिएंट्स की कीमतों में 25 हजार रुपये की बढ़ोतरी की है। वहीं हाइब्रिड वैरिएंट्स की कीमतों में 75 हजार रुपये का इजाफा किया गया है।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: कार में क्लच का होता है महत्वपूर्ण काम, इन पांच तरीकों से बढ़ाएं क्लच की उम्र
विज्ञापन

कंपनी ने पेश किया नया वैरिएंट

3 of 5
For Reference Only - फोटो : Toyota Bharat
टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस के लिए कंपनी की ओर से पेट्रोल और हाइब्रिड वर्जन ऑफर किए जाते हैं। हाइब्रिड हाईक्रॉस में ही कंपनी की ओर से वीएक्स ऑप्शनल वैरिएंट को ऑफर किया है। जिसकी कीमत सात सीटों के विकल्प के साथ 26.73 और आठ सीटों के विकल्प के साथ 26.78 लाख रुपये रखी गई है।

यह भी पढ़ें - PDI Checking: नई कार की डिलीवरी लेने से पहले शोरूम पर जरूर करें ये काम, नहीं तो बाद में होगी बड़ी परेशानी

किस वैरिएंट की कितनी कीमत

4 of 5
For Reference Only - फोटो : Toyota Bharat
कंपनी की ओर से इसका बेस वैरिएंट सिर्फ फ्लीट ओनर्स के लिए ऑफर किया जाता है। अन्य ग्राहकों के लिए कंपनी जी वैरिएंट और उसके ऊपर के वैरिएंट्स ऑफर करती है। जी, जीएक्स वैरिएंट में कंपनी की ओर से 25 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है। जिसके बाद सात सीटों वाले जी वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 18.55 लाख रुपये हो गई है। इसके आठ सीटों वाले ट्रिम की कीमत 18.60 लाख रुपये हो गई है। जीएक्स सात सीट के साथ 19.40 और आठ सीटों के साथ 19.45 लाख रुपये में उपलब्ध है। खास बात यह है कि वीएक्स वैरिएंट से नए वैरिएंट वीएक्स ऑप्शनल की कीमत दो लाख रुपये तक ज्यादा है जबकि जेडएक्स वैरिएंट से यह वैरिएंट करीब ढाई लाख रुपये तक सस्ता है।

यह भी पढ़ें - How To Check Oil Level: अपनी कार को बड़े नुकसान से बचाएं, जानें इंजन ऑयल चेक करने का सही तरीका
विज्ञापन
विज्ञापन

नए वैरिएंट में कितने फीचर्स

5 of 5
For Reference Only - फोटो : Toyota Bharat
इनोवा हाईक्रॉस के नए वैरिएंट वीएक्स ऑप्शनल में कंपनी ने एलईडी हैडलैंप, ऑटो एसी, रिक्लाइनिंग दूसरी और तीसरी रो, 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्रूज कंट्रोल, पैडल शिफ्टर्स, टीपीएमएस, छह एयरबैग्स, एचएसी, 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए हैं।

वीएक्स हाइब्रिड और जेडएक्स हाइब्रिड वैरिएंट की कीमतों में 75 हजार रुपये तक का इजाफा किया गया है। जिसके बाद वीएक्स हाइब्रिड सात सीटर की एक्स शोरुम कीमत 24.76 लाख रुपये और आठ सीटों के साथ इसकी कीमत 24.81 लाख रुपये तय की गई है। जेडएक्स हाइब्रिड की कीमत 29.08 लाख रुपये और जेडएक्स ऑप्शनल हाइब्रिड की एक्स शोरुम कीमत को 29.72 लाख रुपये तय किया गया है।

यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें