फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Toyota Innova Hycross: टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, कंपनी ने किया यह खास काम

Fri, 21 Apr 2023 12:50 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बढ़ती डिमांड के कारण टोयोटा की ओर से खास काम किया गया है। जिससे कंपनी की एसयूवी और एमपीवी खरीदने वालों को बड़ा फायदा हो सकता है। कंपनी ने क्या काम किया है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 6
For Reference Only - फोटो : Toyota Bharat

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टोयोटा भारत ने अपनी एसयूवी और एमपीवी की बढ़ती मांग को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। जिससे ग्राहकों को फायदा हो सकता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से क्या फैसला किया गया है।

विज्ञापन

किया यह फैसला

2 of 6
For Reference Only - फोटो : Toyota Bharat
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टोयोटा भारत की ओर से एमपीवी और एसयूवी की लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए बड़ा फैसला किया गया है। जानकारी के मुताबिक कंपनी की ओर से वाहनों के प्रोडक्शन को बढ़ाया गया है।

यह भी पढ़ें -  Maruti Baleno CNG: बलेनो सीएनजी बिगाड़ेगी इन तीन हैचबैक का खेल, सेडान कारों को भी मिलेगी चुनौती
विज्ञापन

किनका बढ़ेगा प्रोडक्शन

3 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस और टोयोटा फॉर्च्यूनर के प्रोडक्शन को बढ़ाया गया है। कंपनी की ओर से एमपीवी और एसयूवी के प्रोडक्शन को 380 यूनिट्स से बढ़ाकर 510 यूनिट्स करने का फैसला किया गया है। इसके लिए कंपनी ने बेंगलुरू के बिदादी प्लांट में तीसरी शिफ्ट को शुरू किया गया है। इस फैसले के बाद उम्मीद है कि कंपनी इस साल 3.20 लाख यूनिट्स का प्रोडक्शन किया जा सकता है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी इस बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें -  Car Care Tips: अगर आप भी कम चलाते हैं कार, तो हो सकते हैं ये नुकसान, जानें इनसे बचने का तरीका

अस्थाई तौर पर बंद की थी बुकिंग

4 of 6
For Reference Only - फोटो : Toyota Bharat
टोयोटा की ओर से कुछ समय पहले इनोवा हाईक्रॉस के लिए बुकिंग को अस्थाई तौर पर बंद करने की घोषणा की गई थी। तब कंपनी ने कहा था कि वह आठ अप्रैल से इनोवा हाइक्रॉस के टॉप एंड वेरिएंट्स - ZX और ZX (O) की बुकिंग अस्थायी रूप से रोक रही है। ऐसा इसलिए किया गया था क्योंकि एमपीवी के लॉन्च के कुछ महीने के भीतर ही सभी वैरिएंट्स को बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली है। हालांकि आपूर्ति से जुड़ी हुई चुनौतियों के कारण इसके कुछ वैरिएंट्स की बुकिंग को अस्थाई तौर पर बंद किया गया था।

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल
विज्ञापन

बिक्री में हुई बढ़ोतरी

5 of 6
For Reference Only - फोटो : Toyota Bharat
वित्त वर्ष 2023 की समाप्ति पर कंपनी की ओर से बिक्री के आंकड़ें जारी किए गए थे। कंपनी के मुताबिक बीते वित्त वर्ष में कंपनी ने 41 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 174015 यूनिट्स की बिक्री की थी। जबकि उसके पहले वित्त वर्ष के दौरान कंपनी ने 123770 यूनिट्स की बिक्री की थी।

यह भी पढ़ें- Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?
विज्ञापन
विज्ञापन

कितना है वेटिंग पीरियड

6 of 6
For Reference Only - फोटो : Toyota Bharat
इनोवा हाईक्रॉस के बारे में दावा किया जाता है कि इस एमपीवी के लिए वेटिंग पीरियड करीब दो साल से ज्यादा का है। वहीं अर्बन क्रूजर हाईराइडर का वेटिंग पीरियड भी करीब 20 महीने के आस-पास है। इनोवा क्रिस्टा डीजल पर भी वेटिंग पीरियड करीब चार महीने के आस-पास का है।

यह भी पढ़ें- Scorpio Classic:स्कॉर्पियो क्लासिक की ये खासियत नहीं जानते होंगे आप, जानें कैसे है पुरानी स्कॉर्पियो से अलग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें