फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Highest Average Hatchbacks: चार सीएनजी हैचबैक कारों से मिलती है शानदार एवरेज, मारुति से टाटा तक हैं शामिल

Thu, 23 Feb 2023 02:48 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पेट्रोल और डीजल काफी महंगा होने के कारण लोग सीएनजी कारों को खरीदना काफी पसंद करते हैं। देश में ऐसी कौन सी हैचबैक सीएनजी कारें हैं, जो एवरेज के मामले में भी शानदार हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 5
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki

भारत में पेट्रोल और डीजल के साथ ही सीएनजी कारों को भी काफी पसंद किया जाता है। पेट्रोल और डीजल के मुकाबले सीएनजी की कारें किफायती भी होती हैं और नई तकनीक के साथ इनका एवरेज और बेहतर हो जाता है। हम इस खबर में आपको ऐसी ही पांच हैचबैक कारों की जानकारी दे रहे हैं, जो एवरेज के मामले में काफी शानदार हैं।

विज्ञापन

मारुति सेलेरियो

2 of 5
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki
मारुति की सेलेरियो ऐसी हैचबैक कार है जो सीएनजी में सबसे ज्यादा एवरेज देती है। कंपनी के मुताबिक इस कार को एक लीटर सीएनजी में 35.60 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसमें वीएक्सआई वैरिएंट में ही सीएनजी का विकल्प मिलता है। जिसकी एक्स शोरूम कीमत 6.72 लाख रुपये है। इस कार में 998 सीसी का इंजन दिया गया है जिससे कार को 55.92 हॉर्स पावर और 82.1 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।

यह भी पढ़ें -  Most Affordable 4x4: हर तरह के रास्तों पर चलाई जा सकती हैं ये सात ऑफ रोड SUV, कीमत भी है 30 लाख रुपये से कम
विज्ञापन

मारुति वैगन आर

3 of 5
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki
मारुति की सबसे ज्यादा पापुलर हैचबैक है वैगन आर। यह हैचबैक एक किलो सीएनजी में 34.05 किलोमीटर तक चलाई जा सकती है। इसके सीएनजी वैरिएंट में एक लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है। जिससे कार को 55.92 हॉर्स पावर और 82.1 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके सीएनजी वाले एलएक्सआई वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 6.40 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें -  Maruti Baleno CNG: बलेनो सीएनजी बिगाड़ेगी इन तीन हैचबैक का खेल, सेडान कारों को भी मिलेगी चुनौती

ह्यूंदै आई-10

4 of 5
For Reference Only - फोटो : hyundai india
साउथ कोरियाई कार कंपनी ह्यूंदै की ओर से भी हैचबैक सेगमेंट में आई-10 सीएनजी को ऑफर किया जाता है। कार में आरडीई के साथ सीएनजी का विकल्प मिलता है। इसमें 1197 सीसी का बीआई फ्यूल इंजन दिया जाता है जिससे कार को 69 पीएस और 95.2 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। सीएनजी के साथ कार की कीमत 7.56 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें -  Tata Nexon Battery Cost: वारंटी के बाद आपकी इलेक्ट्रिक कार की बैटरी हो जाए खराब, तो जानें कितना होगा खर्च
विज्ञापन
विज्ञापन

टाटा टियागो

5 of 5
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
टाटा की हैचबैक टियागो को भी सीएनजी के साथ ऑफर किया जाता है। कंपनी के मुताबिक एक किलो सीएनजी में टियागो को 26.49 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसमें 1.2 लीटर का रेवोट्रॉन इंजन मिलता है जिससे इसे 73.4 पीएस की पावर के साथ 95 न्यूटन मीटर का टॉर्क भी मिलता है।

यह भी पढ़ें -  Car Care Tips: अगर आप भी कम चलाते हैं कार, तो हो सकते हैं ये नुकसान, जानें इनसे बचने का तरीका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें