फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Toll Tax: हाईवे पर फिलहाल नहीं बढ़ेंगी टोल दरें, चुनाव आयोग ने लगाई रोक, यह है वजह

Mon, 01 Apr 2024 07:50 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने सरकारी उपक्रम भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को हाईवे पर नए यूजर फीस (टोल) दरों की गणना करने के लिए आगे बढ़ाने को कहा है। लेकिन साथ ही चुनाव आयोग ने यह भी कहा है कि नई दरें लोकसभा चुनावों के बाद ही लागू होनी चाहिए।
विज्ञापन
TOLL TAX - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने सरकारी उपक्रम भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को हाईवे पर नए यूजर फीस (टोल) दरों की गणना करने के लिए आगे बढ़ाने को कहा है। यह देश भर में ज्यादातर टोल वाले राजमार्ग खंडों पर 1 अप्रैल से सालाना लागू होता है। लेकिन साथ ही चुनाव आयोग ने यह भी कहा है कि नई दरें लोकसभा चुनावों के बाद ही लागू होनी चाहिए।
विज्ञापन
Trending Videos

पीटीआई के मुताबिक, निर्वाचन आयोग ने NHAI को टोल शुल्क बढ़ोतरी को स्थगित करने के लिए कहा है। निर्वाचन आयोग सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री के इस संबंध में एक संचार का जवाब दे रहा था।

टोल बढ़ोतरी का वार्षिक संशोधन, जिसके औसतन 5 प्रतिशत की सीमा में रहने की उम्मीद थी, देश भर में ज्यादातर टोल वाले राजमार्गों और एक्सप्रेसवे खंडों के लिए 1 अप्रैल से लागू होना था।

"बिजली शुल्क पर निर्णय के लिए जरूरी प्रक्रिया राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा जारी रखी जा सकती है। हालांकि, शुल्क निर्धारण सिर्फ संबंधित राज्य में चुनाव पूरा होने के बाद ही, यानी राज्य में मतदान की तारीख/तारीखों के बाद किया जाएगा।

निर्वाचन आयोग ने 1 अप्रैल, 2024 को सड़क मंत्रालय को भेजे एक संचार में कहा, "आयोग के उपरोक्त निर्देशों में उल्लिखित विद्युत शुल्क के संदर्भ में यूजर फीस को देखा जा सकता है।"

एनएचएआई के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, टोल फीस में परिवर्तन थोक मूल्य सूचकांक से जुड़ी मुद्रास्फीति में परिवर्तन के आधार पर दरों को संशोधित करने के लिए एक वार्षिक अभ्यास का हिस्सा है।

18वीं लोकसभा के लिए चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होंगे। इसके बाद, बाद के चरण 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को होंगे। मतों की गणना 4 जून को है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क पर लगभग 855 यूजर फीस प्लाजा हैं। जिन पर राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क (दरों का निर्धारण और संग्रहण) नियम, 2008 के अनुसार यूजर फीस लगाया जाता है। इनमें से लगभग 675 सार्वजनिक रूप से वित्त पोषित फीस प्लाजा हैं और 180 रियायतकर्ता संचालित टोल प्लाजा हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें