कई कंपनियों की ओर से ऐसी गाडि़यां पेश की जाती हैं। जिन्हें ऐसी जगहों पर भी ले जाया जा सकता है जहां सड़क नहीं होती। ऐसी कौन सी एसयूवी हैं। आइए जानते हैं।
देश में लगातार एसयूवी सेगमेंट के वाहनों की बिक्री बढ़ रही है। ग्राहक ऐसे वाहन ज्यादा पसंद करते हैं, जिन्हें सपाट सड़कों पर चलाने के साथ ही ऐसी जगहों पर भी आसानी से ले जाया जा सके। जहां पर सड़क ना हों। हम इस खबर में आपको ऐसी एसयूवी की जानकारी दे रहे हैं, जो फोर व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ बाजार में मौजूद हैं।
विज्ञापन
फोर्स गुरखा
2 of 8
फोर्स गुरखा एसयूवी
- फोटो : forcegurkha
फोर्स मोटर्स की ओर से भारतीय बाजार में गुरखा को फोर व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ ऑफर किया जाता है। कंपनी इसमें 2.6 लीटर का टर्बोचार्ज इंजन देती है जिससे इसे 90 बीएचपी की ताकत मिलती है। इसमें लो रेंज गियरबॉक्स के साथ ही डिफरेंसिशल को भी दोनों एक्सल पर दिया जाता है। गुरखा की कीमत की शुरूआत 14.75 लाख रुपये से हो जाती है।
विज्ञापन
महिंद्रा थार
3 of 8
For Reference Only
- फोटो : mahindra auto
युवाओं के बीच काफी ज्यादा लोकप्रिय एसयूवी है महिंद्रा की थार। थार अपने लुक्स के साथ ही दमदार इंजन और फोर व्हील ड्राइव सिस्टम के लिए जानी जाती है। यह एसयूवी पेट्रोल और डीजल दोनों ही इंजन के साथ मिलती है। हाल में ही कंपनी ने इसका रियर व्हील ड्राइव वैरिएंट भी पेश किया है। लेकिन ऑफ रोडिंग करने वालों के लिए इसका 4x4 वैरिएंट काफी खास जगह रखता है।
महिंद्रा स्कॉर्पियो एन
4 of 8
For Reference Only
- फोटो : Mahindra
महिंद्रा की ओर से स्कॉर्पियो एन में भी फोर व्हील ड्राइव का विकल्प दिया जाता है। इसके साथ ही इसमें अलग-अलग टैरेन के लिए अगल मोड्स भी मिलते हैं। इसमें 2.2 लीटर का डीजल और दो लीटर का पेट्रोल इंजन दिया जाता है। इसमें भी फोर व्हील लो और फोर व्हील हाई सिस्टम दिया गया है। फोर व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ इस एसयूवी को जेड4 वैरिएंट मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ खरीदा जा सकता है। इस वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत की शुरूआत 14.74 लाख रुपये से हो जाती है।
विज्ञापन
महिंद्रा एक्सयूवी700
5 of 8
For Reference Only
- फोटो : Mahindra
एक्सयूवी 700 में भी महिंद्रा की ओर से ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम दिया जाता है। इसके एक्स7 डीजल ऑटो और एक्स7 एल डीजल ऑटो वैरिएंट में ही यह सुविधा दी जाती है। एक्स7 डीजल ऑटो वैरिएंट की कीमत 22.32 लाख रुपये और एक्स7 एल डीजल ऑटो वैरिएंट की कीमत 23.59 लाख रुपये है।
विज्ञापन
जीप कंपास
6 of 8
Jeep Compass 2022
- फोटो : Jeep India
अमेरिकी कंपनी जीप की ओर से भारत में कंपास एसयूवी को ऑफर किया जाता है। यह एसयूवी भी 4x4 सिस्टम के साथ आती है। इसके साथ ही इसमें भी अलग-अलग टैरेन मोड्स का विकल्प मिलता है। इसमें दो लीटर का मल्टीजेट डीजल इंजन दिया जाता है। जिससे 170 बीएचपी की ताकत मिलती है। इसे नौ गियर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ ऑफर किया जाता है। बाजार में इसकी कीमत 29 लाख रुपये एक्स शोरुम है।
विज्ञापन
जीप मैरिडियन
7 of 8
Jeep Meridian SUV
- फोटो : Jeep India
कंपास की तरह ही जीप की ओर से मैरिडियन एसयूवी को भी 4x4 के साथ ऑफर किया जाता है। इस सिस्टम के साथ मैरिडियन लिमिटेड ऑप्शनल वैरिएंट में मिलती है। जिसमें जीप का एक्टिव ड्राइव, हिल डिसेंट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। भारत में इसकी कीमत 37.15 लाख रुपये से होती है।
ऑफ रोड कैपिबिलिटी वाली एसयूवी में टोयोटा फॉर्च्यूनर का नाम ना हो, ऐसा नहीं हो सकता। जापानी कंपनी की ओर से दमदार डीजल इंजन के साथ फॉर्च्यूनर को ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ ऑफर किया जाता है। 4x4 के साथ आने वाली इस एसयूवी की कीमत 41.22 लाख रुपये है।