फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kia Carens: किआ कर रही कैरेंस को अपडेट देने की तैयारी, जानें क्या हो सकते हैं बदलाव

Tue, 07 Mar 2023 04:55 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

किआ की ओर से कैरेंस एमपीवी को अपडेट किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एमपीवी में किन चीजों में बदलाव किया जा सकता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 5
For Reference Only - फोटो : kia india

साउथ कोरियाई कार कंपनी किआ की ओर से बजट एमपीवी कैरेंस को अपडेट किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से इसे जल्द ही अपडेट किया जाएगा। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि किआ की ओर से कैरेंस में क्या बदलाव किए जा सकते हैं।

विज्ञापन

अपडेट होगी कैरेंस

2 of 5
किया कैरेंस - फोटो : kia india
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किआ की कैरेंस को अपडेट करने की तैयारी हो रही है। कंपनी की ओर से इसे पांच सीटों के विकल्प के साथ भी पेश किया जा सकता है। इसके अलावा इसका इंजन भी अपडेट किया जा सकता है जिसे आईएमटी ट्रांसमिशन के साथ ऑफर किया जाएगा। साथ ही इसमें कंपनी नया बेस वैरिएंट शामिल कर सकती है।
विज्ञापन

कितना दमदार होगा इंजन

3 of 5
किया कैरेंस - फोटो : kia india
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किआ कैरेंस में डीजल इंजन दिया जाएगा। जिसे आईएमटी ट्रांसमिशन के साथ ऑफर किया जाएगा। इसमें कंपनी 1.5 लीटर का इंजन दे सकती है। जिससे एमपीवी को 115 बीएचपी ताकत मिलेगी। यह छह स्पीड वाला आईएमटी ट्रांसमिशन के साथ आ सकती है।

कैसा है मौजूदा इंजन

4 of 5
किया कैरेंस - फोटो : सोशल मीडिया
किआ की ओर से कैरेंस को मौजूदा समय में तीन इंजन के विकल्प के साथ ऑफर किया जाता है। इनमें 1.5 लीटर का नेचुरली एस्पिरेटिड इंजन है जिससे इसे 115 बीएचपी और 144 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके अलावा 1.4 लीटर का टी-जीडीआई इंजन भी मिलता है जिससे इसे 140 बीएचपी और 242 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। वहीं एक इंजन डीजल का भी मिलता है जो 1.5 लीटर का है और इससे एमपीवी को 115 बीएचपी और 250 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें छह स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के अलावा सात स्पीड ड्यूल क्लच ऑटोमैटिक और छह स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक के विकल्प दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किनसे है मुकाबला

5 of 5
मारुति अर्टिगा और किया कैरेंस - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय बाजार में किआ कैरेंस को बजट एमपीवी के तौर पर पेश किया जाता है। बाजार में इसका सीधा मुकाबला मारुति अर्टिगा से होता है। अर्टिगा में कंपनी की ओर से सिर्फ पेट्रोल इंजन दिया जाता है। इसके अलावा अर्टिगा को सीएनजी के साथ मैनुअल ट्रांसमिशन में ऑफर किया जाता है। अर्टिगा के अलावा बजट एमपीवी के तौर पर रेनो ट्राइबर भी उपलब्ध है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें