भारत में कैब के जरिए कंपनी शुरू करने वाली ओला कैब्स ने एक बड़ा फैसला लिया है, जिससे कैब में सवारी करने वाले यात्रियों को निराशा हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से जल्द ही कुछ प्रीमियम सर्विस को बंद किया जा सकता है।
विज्ञापन
कौन सी सर्विस होंगी बंद
2 of 4
ओला प्ले
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से कैब में सफर करने पर मिलने वाली कई सुविधाओं को बंद किया जा सकता है। इनमें फ्री वाई-फाई, इन कैब एंटरटेनमेंट, रेडियो शो जैसी सुविधाएं शामिल हैं। कंपनी इन सुविधाओं को देने वाले ओला प्ले को हटा रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से ओला प्ले को हटाने की समय सीमा भी तय की जा चुकी है। कंपनी 15 नवंबर से अपनी सभी कैब में इस सुविधा को बंद कर सकती है। जिसके बाद कैब में सफर करने पर फ्री वाई-फाई, इन कैब एंटरटेनमेंट, रेडियो शो और ऑनलाइन मीटिंग, राइड मॉनिटरिंग जैसी सुविधाओं का लाभ नहीं उठाया जा सकेगा।
फिलहाल 15 नवंबर तक ही कंपनी की कैब में सफर करने के दौरान प्राइम यूजर्स को इस सुविधा का लाभ दिया जाएगा। कंपनी की ओर से यह सुविधा देश के चुनिंदा शहरों में ही उपलब्ध करवाई गई थी, जिनमें दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे शहर शामिल थे। इस सुविधा को मंथली सब्सक्रिप्शन के तौर पर दिया जाता था।