फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Upcoming 7 Seater MPV: भारतीय बाजार में जल्द लॉन्च हो सकती हैं ये सात सीटर एमपीवी और एसयूवी, जानें डिटेल

Wed, 30 Aug 2023 12:31 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय बाजार में एमपीवी और एसयूवी सेगमेंट में काफी तेजी से बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सेगमेंट में कौन सी तीन नई एमपीवी और एसयूवी आ सकती हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 4
Kia carnival - फोटो : social media

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय बाजार में एक नहीं बल्कि तीन-तीन नई सात सीटर एमपीवी और एसयूवी को लॉन्च किया जा सकता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि किस कंपनी की ओर से किस सात सीटर एमपीवी और एसयूवी को कब तक भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है।

विज्ञापन

2 of 4
Mahindra Bolero Neo Limited Edition - फोटो : Mahindra
महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस
महिंद्रा की ओर से बोलेरो के नियो प्लस वैरिएंट को भारतीय बाजार में लाने की तैयारी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कंपनी की ओर से पेश की जाने वाली सब फोर मीटर का बड़ा वर्जन होगा। इसको कंपनी की स्कॉर्पियो क्लासिक से नीचे पोजिशन किया जा सकता है। इसमें कंपनी की ओर से नया और बेहतर 2.2 लीटर का इंजन दिया जा सकता है। जिसमें टर्बोचार्ज्ड का विकल्प भी मिल सकता है। जानकारी के मुताबिक इसे साल के आखिर तक या अगले साल की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
विज्ञापन

3 of 4
टाटा सफारी - फोटो : tata motors
टाटा सफारी फेसलिफ्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा की ओर से भी सात सीटर एसयूवी सफारी के फेसलिफ्ट वर्जन को जल्द लाया जा सकता है। जिसमें मौजूदा वर्जन के मुकाबले में ज्यादा फीचर्स और सेफ्टी फीचर मिल सकते हैं। इसके साथ ही इसके डिजाइन में भी हल्के बदलाव किए जा सकते हैं। कंपनी की ओर से अभी आधिकारिक तौर पर इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे भी साल के आखिर या नए साल की शुरुआत में पेश किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी
विज्ञापन

4 of 4
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
किआ कार्निवल
किआ की ओर से भी नई कार्निवल को लॉन्च करने की तैयारी हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्निवल की नई जनरेशन को को केए4 नाम से भारतीय बाजार में लाया जा सकता है। चौथी पीढ़ी की नई एमपीवी को साल 2021 के दौरान पहली बार पेश किया गया था और इसे 2023 में हुए ऑटो एक्सपो में भी दिखाया गया था। जानकारी के मुताबिक इस एमपीवी को अगले साल तक भारत में पेश किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें