TVS iQube ST at Auto Expo 2023
- फोटो : For Reference Only
टीवीएस की ओर से आईक्यूब एसटी इलेक्ट्रिक स्कूटर को भी इस महीने लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने इस स्कूटर को जनवरी 2023 में हुए ऑटो एक्सपो के दौरान पेश किया था। जानकारी के मुताबिक टीवीएस आई क्यूब एसटी में 5.1 किलोवॉट की बैटरी लगी हुई है। सिंगल चार्ज में इसे 140 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। आई क्यूब एसटी को चार से पांच घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। इसमें सात इंच का टचपैनल दिया गया है जिसमें टीपीएमएस, मीटर रिकॉर्ड, स्कूटर की जानकारी, सर्विस की जानकारी मिलती है। ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, पासवर्ड सिक्योरिटी, डैमेज फोन नोटिफिकेशन, साइड स्टैंड सिक्योरिटी जैसे फीचर्स मिलते हैं। टीवीएस आई क्यूब एसटी में 31 लीटर का बूट स्पेस है जिसमें एक फुल साइज हेलमैट के साथ कुछ और सामान को रखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें -
Road Rights: क्या है मार्ग का अधिकार, जानें सड़क पर अपनी और अन्य वाहनों की सुरक्षा के लिए क्यों हैं जरूरी