दिल्ली में शब-ए-बारात और होली के मौके पर जमकर ट्रैफिक नियमों की अवहेलना की गई। ट्रैफिक पुलिस की ओर से इन तीन दिनों में कितने चालकों पर किस मामले में कार्रवाई की गई। आइए जानते हैं।
दिल्ली में वाहन चालकों की ओर से ट्रैफिक नियमों का कितना पालन किया जाता है। इसका अंदाजा सिर्फ इस बात से लगाया जा सकता है कि शब-ए-बारात और होली के मौके पर ही पुलिस ने हजारों की संख्या में नियमों को तोड़ने वालों पर कार्रवाई की है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि दिल्ली में सिर्फ तीन दिनों में कितने लोगों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस की ओर से कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
कितने लोगों के खिलाफ हुई कार्रवाई
2 of 5
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से जानकारी दी गई है कि शब-ए-बारात और होली के मौके पर दिल्ली में 8551 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। सात मार्च की रात और आठ मार्च को शब-ए-बारात के अलावा नौ मार्च को होली के मौके पर दिल्ली में बड़ी संख्या में लोगों को ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करते हुए पाया गया।
सात और आठ मार्च के दौरान दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस ने कुल 908 वाहन चालकों के चालान किए। इनमें शराब पीकर वाहन चलाने पर 70, दो पहिया पर ट्रिपल राइडिंग करने के लिए 109, हेलमेट का उपयोग किए बिना सवार/पीछे बैठने वाले के लिए 438, सीट बेल्ट के बिना कार चलाने पर 22, टिंटेड ग्लास के लिए 42 और 227 अन्य चालान शामिल हैं।
होली के मौके पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से कुल 7643 वाहन चालकों के चालान काटे गए। इनमें शराब पीकर वाहन चलाने के लिए 559, दो पहिया पर ट्रिपल राइडिंग करने के लिए 698, हेलमेट का उपयोग किए बिना सवार/पीछे बैठने वाले के लिए 3410, सीट बेल्ट के बिना कार चलाने पर 312, टिंटेड ग्लास के लिए 215 और 2449 अन्य चालान शामिल हैं।
दिल्ली में शब-ए-बारात और होली के मौके पर ट्रैफिक पुलिस की ओर से खास इंतजाम किए गए थे। होली के मौके पर शहर के कई महत्वपूर्ण स्थानों पर 2033 अधिकारी और चेकिंग दल तैनात थे। वहीं शब-ए-बारात के मौके पर भी कई जगहों पर 759 ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी के खास चेकिंग दल तैनात थे।