अगर आप कम कीमत वाली किसी एसयूवी को खरीदने का मन बना रहे हैं तो इस एक फीचर को जरूर देखना चाहिए, जिससे ट्रैफिक में काफी मदद मिलती है। यह फीचर कौन सा है। आइए जानते हैं।
नई कारों में कंपनियों की ओर से कई बेहतरीन फीचर्स को दिया जाता है। ऐसे ही एक खास फीचर के कारण ट्रैफिक और भीड़-भाड़ जैसी जगहों पर कार को चलाने में काफी आसानी होती है। हम इस खबर में आपको ऐसी चार कम कीमत वाली एसयूवी की जानकारी दे रहे हैं, जिनमें यह फीचर मिलता है।
विज्ञापन
2 of 5
Nissan Magnite
- फोटो : Team-BHP
निसान मैग्नाइट
निसान की मैग्नाइट बेहद कम कीमत में मिलने वाली ऐसी गाड़ी है, जिसमें 360 डिग्री कैमरे जैसे फीचर को ऑफर किया जाता है। इस फीचर के साथ मैग्नाइट का एक्सवी प्रीमियम वैरिएंट मिलता है। इसके अलावा इसमें ड्यूल एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, एंटी रोल बार, इमोबिलाइजर, रियर पार्किंग सेंसर, चाइल्ड लॉक, ऑटोमैटिक वॉर्निंग हजार्ड ऑन हैवी ब्रेकिंग, एंटी थेफ्ट अलार्म जैसे फीचर्स मिलते हैं।
मारुति फ्रॉन्क्स
मारुति की ओर से कुछ समय पहले लॉन्च की गई एसयूवी फ्रॉन्क्स को भी 360 डिग्री कैमरे जैसे फीचर के साथ ऑफर किया जाता है। इस कॉम्पैक्ट एसयूवी के एल्फा मैनुअल और ऑटोमैटिक में इस फीचर को दिया जाता है। इसके साथ ही हेड्स अप डिस्प्ले, ईएसपी, हिल होल्ड असिस्ट जैसे कई और फीचर्स भी इसमें मिलते हैं।
मारुति ब्रेजा
मारुति की एक और एसयूवी ब्रेजा में भी 360 डिग्री कैमरे के फीचर को दिया जाता है। इस एसयूवी के जेडएक्सआई प्लस वैरिएंट में ही यह फीचर मिलता है। साथ ही इस एसयूवी में एबीएस, ईबीडी, एयरबैग्स, हिल होल्ड असिस्ट, ईएसएस जैसे फीचर्स को दिया जाता है।
एमजी एस्टर
एमजी की ओर से एस्टर को भी 360 डिग्री कैमरे के फीचर के साथ ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी के शॉर्प और सेवी वैरिएंट्स में ही इस फीचर को दिया जाता है। इसके साथ ही इस एसयूवी में एबीएस, ईबीडी, एयरबैग्स, हिल होल्ड असिस्ट, ईएसएस, एडीएएस जैसे फीचर्स को दिया जाता है।