सेडान कारों में अक्सर कम ग्राउंड क्लियरेंस मिलती है, जिसके कारण लोग एसयूवी या ऊंची कारें पंसद करते हैं। कुछ सेडान कारों में भी अच्छी ग्राउंड क्लियरेंस मिलती है। ऐसी ही कारों की जानकारी हम इस खबर में दे रहे हैं।
एसयूवी या एमपीवी के मुकाबले किसी भी तरह की कार में अच्छी ग्राउंड क्लियरेंस नहीं मिलती। जिसके कारण खराब सड़कों के कारण कार को नुकसान होने का खतरा होता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कौन सी पांच सेडान कारों में सबसे ज्यादा ग्राउंड क्लियरेंस मिलती है।
विज्ञापन
क्या होता है फायदा
2 of 7
Volkswagen Virtus
- फोटो : Volkswagen
टूटी हुई सड़कों के अलावा खराब सड़कों पर कार चलाते समय सबसे ज्यादा डर इस बात का होता है कि कहीं कार नीचे से लग ना जाए। ऐसा होने पर कार के निचले हिस्से के साथ ही इंजन में नुकसान का खतरा बढ़ जाता है। ऐसा कार की कम ग्राउंड क्लियरेंस के कारण होता है। अब ज्यादा ग्राउंड क्लियरेंस वाली एसयूवी की जगह कम कीमत में भी ऐसी कारें खरीदी जा सकती हैं, जिनमें ज्यादा ग्राउंड क्लियरेंस मिलता है।
जर्मन कार निर्माता फॉक्सवैगन की ओर से भारतीय बाजार में वर्टुस को ऑफर किया जाता है। यह कार कई खूबियों के साथ आती है लेकिन इसे अच्छी ग्राउंड क्लियरेंस के साथ भी ऑफर किया जाता है। इसमें 179 एमएम की ग्राउंड क्लियरेंस मिलती है। इसकी कीमत 11.48 लाख रुपये से शुरू हो जाती है।
यूरोपियन कार निर्माता स्कोडा की ओर से भी अच्छी ग्राउंड क्लियरेंस वाली सेडान कार स्लाविया को भारत में ऑफर किया जाता है। यह कार भी 179 एमएम की बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस के साथ आती है। इसे भी 11.39 लाख रुपये की एक्स शोरुम कीमत के साथ खरीदा जा सकता है।
जापानी कार कंपनी होंडा की ओर से भी कॉम्पैक्ट सेडान कार के तौर पर अमेज को ऑफर किया जाता है। होंडा अमेज में 170 एमएम की ग्राउंड क्लियरेंस मिलती है। इसकी कीमत भी सिर्फ 7.05 लाख रुपये की एक्स शोरुम कीमत के साथ शुरू हो जाती है।
भारतीय कार निर्माता टाटा की ओर से भी कॉम्पैक्ट सेडान के तौर पर टिगोर को ऑफर किया जाता है। अमेज की तरह ही इसकी ग्राउंड क्लियरेंस भी 170 एमएम की है। इसकी शुरूआती एक्स शोरुम कीमत 6.30 लाख रुपये है।
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति की ओर से भी कॉम्पैक्ट सेडान के तौर पर डिजायर को ऑफर किया जाता है। भारतीय ग्राहकों को कई खूबियों के कारण यह सेडान कार काफी ज्यादा पसंद आती है। इसके साथ ही यह भी 170 एमएम की ग्राउंड क्लियरेंस के साथ आती है। इसकी कीमत 6.51 लाख रुपये से शुरू हो जाती है।