फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maserati MC20: मासेराती की सुपरकार अब भारत में है उपलब्ध, भारत में पहले ग्राहक को हुई डिलीवर

Fri, 02 Jun 2023 09:46 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Maserati MC20 - फोटो : Maserati
इटली की मशहूर लग्जरी वाहन निर्माता कंपनी Maserati (मासेराती) ने एलान किया है कि नई लग्जरी स्पोर्ट्स कार MC20 अब भारत में उपलब्ध है, और पहली कार भी एक ग्राहक को डिलीवर कर दी गई है। मासेराती ने सबसे पहले MC20 सुपरकार को साल 2020 में वैश्विक स्तर पर लॉन्च किया था। हाल ही में कंपनी ने MC20 को भारतीय बाजार में 3.69 करोड़ रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है। MC20 को MC12 का उत्तराधिकारी माना जा सकता है। MC12 जो कि Ferrari Enzo पर आधारित था, MC20 एक बिल्कुल नया मॉडल है। 
विज्ञापन

2 of 6
Maserati MC20 - फोटो : Maserati
Maserati MC20, जिसका अर्थ "Maserati Corse 2020" है, Maserati की विरासत, इंजीनियरिंग उत्कृष्टता और सड़क के प्रति जुनून की हद है। Maserati MC20 हाई परफॉरमेंस वाली स्पोर्ट्स कारों की दुनिया में नए मानदंड स्थापित करते हुए इनोवेटिव टेक्नोलॉजी, खास डिजाइन और परफॉर्मेंस के मिश्रण का प्रतिनिधित्व करती है।

मासेराती में ऑस्ट्रेलिया, आसियान और भारत के महाप्रबंधक बोजन जानकुलोवस्की ने कहा, "हमें यह साझा करते हुए खुशी हो रही है कि Maserati MC20 अब भारत में उपलब्ध है। और इस देश में पहली MC20 की डिलीवरी की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है जो लग्जरी और ऑटोमोटिव उत्कृष्टता की प्रशंसा के लिए मशहूर है।" 
विज्ञापन

3 of 6
Maserati MC20 - फोटो : Maserati
इंजन पावर और गियरबॉक्स
MC20 का इंजन मिड-माउंटेड है, यह 3.0-लीटर V6 है जो पहले डिस्प्लेसमेंट में छोटा लग सकता है। लेकिन मासेराती का कहना है कि वे F1 की पेटेंटेड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह इंजन 630 hp का पावर और 730 Nm का पीक टॉर्क आउटपुट जेनरेट करता है। यह इंजन 8-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है जो पावर को सिर्फ रियर व्हील्स तक ट्रांसफर करता है। मासेराती इस इंजन को "नेटटुनो" कहती है। इस इंजन के साथ चार अलग-अलग ड्राइविंग मोड्स का ऑप्शन मिलता है। 

4 of 6
Maserati MC20 - फोटो : Maserati
टॉप स्पीड और ब्रेकिंग 
परफॉर्मेंस के लिहाज से, Maserati MC20 एक जबरदस्त कार है। यह 2.9 सेकंड के अंदर 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 325 किमी प्रति घंटे से ज्यादा है। खास बात यह है कि Maserati MC20 सुपरकार 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से जीरो पर आकर 33 मीटर से कम दूरी पर रुक सकती है।
विज्ञापन

5 of 6
Maserati MC20 - फोटो : Maserati
लुक और डिजाइन
Maserati MC20 का एक्सटीरियर काफी क्लीन और मिनिमलिस्टिक है। इसके कुछ एलिमेंट्स MC12 से लिए गए हैं। ऐसे समय में जब निर्माता अपने वाहनों को बड़े पंखों और स्प्लिटर्स के साथ फिट करते हैं, MC20 काफी आकर्षक और सुंदर दिखती है। इसका मतलब यह नहीं है कि MC12 में एक्टिव एयरोडायनमिक्स का इस्तेमाल नहीं किया गया है। मासेराती एयरफ्लो को ऑप्टिमाइज करने के लिए एयर वेंट्स को काफी बुद्धिमानी के साथ लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Maserati MC20 - फोटो : Maserati
इसलिए हल्की है कार
Maserati ने MC20 का वजन कम करने के लिए काफी कार्बन फाइबर का इस्तेमाल किया है। वाहन का वजन 1.5 टन से कम है और इसका वजन 59 प्रतिशत पीछे और 41 प्रतिशत सामने है। MC20 की चेसिस मोनोकॉक टाइप की है और इसका वजन सिर्फ 100 किलोग्राम है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें