फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Electric Scooters: भारतीय बाजार में जल्द लॉन्च होंगे पांच इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, जानें संभावित कीमत और डिटेल

Sun, 21 May 2023 12:33 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जानकारी के मुताबिक कुछ कंपनियां जल्द ही भारत में नए इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करेंगी। ये कौन से स्कूटर हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 6
Suzuki Burgman Street EX - फोटो : Suzuki

इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में अभी तक ओला, एथर, हीरो विदा, बजाज चेतक जैसे ब्रॉन्ड का ही कब्जा है। लेकिन जल्द ही इनको चुनौती देने के लिए कुछ और कंपनियों की ओर से इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लॉन्च किया जाएगा। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कौन सी कंपनी की ओर से किस इलेक्ट्रिक स्कूटर को लाने की तैयारी हो रही है।

विज्ञापन

सिंपल वन

2 of 6
Simple One Electric Scooter - फोटो : Simple Energy

बेंगलुरु की स्टार्टअप कंपनी सिंपल एनर्जी की ओर से जल्द ही नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च होगा। कंपनी अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंपल वन को 23 मई को लॉन्च करेगी। प्रीमियम सेगमेंट में आने वाले इस स्कूटर की रेंज 236 किलोमीटर होगी, लेकिन कंपनी इसके एक से ज्यादा वैरिएंट को भी लॉन्च कर सकती है, जिससे इसे 300 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। लॉन्च के समय इसकी संभावित कीमत एक लाख रुपये के आस-पास हो सकती है।

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बाइक चलाते हुए करते हैं यह काम, तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें कैसे बचें

विज्ञापन

टीवीएस आईक्यूब एसटी

3 of 6
TVS iQube ST at Auto Expo 2023 - फोटो : For Reference Only

टीवीएस की ओर से भी आई क्यूब के बेहतर वर्जन एसटी को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने अपने इस स्कूटर को जनवरी में हुए ऑटो एक्सपो के दौरान शोकेस किया था। लेकिन अभी तक इसे लॉन्च नहीं किया गया है। उम्मीद की जा रही है कि इस साल फेस्टिव सीजन की शुरूआत तक कंपनी इसे लॉन्च कर सकती है। आईक्यूब और आईक्यूब एस के बाद यह कंपनी का नया वैरिएंट होगा। इसकी संभावित कीमत भी करीब 1.20 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है और इसकी रेंज भी 145 किलोमीटर के आस-पास होगी।

यह भी पढ़ें - Water In Petrol Tank: बाइक की टंकी में भर गया है पानी, ऐसे निकालें नहीं तो होगी बड़ी परेशानी

सुजुकी बर्गमैन इलेक्ट्रिक

4 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

जापानी दो पहिया कंपनी सुजुकी की ओर से भी इलेक्ट्रिक सेगमेंट में आने की तैयारी हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अपने मौजूदा स्कूटर बर्गमैन के इलेक्ट्रिक अवतार को ला सकती है। हालांकि अभी कंपनी की ओर से कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे साल के आखिर या अगले साल की शुरूआत तक लाया जा सकता है। इसकी संभावित कीमत 1.30 लाख रुपये और रेंज करीब 100 किलोमीटर तक हो सकती है।

यह भी पढ़ें - Bike Problem: जब चलते हुए अचानक बाइक हो जाए बंद, हो सकते हैं ये तीन कारण, जानें समाधान

विज्ञापन

होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक

5 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

भारत में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले स्कूटर एक्टिवा को इलेक्ट्रिक स्कूटर के तौर पर होंडा की ओर से लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने कुछ समय पहले जानकारी दी थी कि वह भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में साल 2024 में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाएगी। उम्मीद की जा रही है कि अगले साल होंडा की ओर से एक्टिवा का इलेक्ट्रिक वर्जन भारत में लॉन्च होगा। इसकी संभावित कीमत एक लाख रुपये के आस-पास होगी और इसकी रेंज भी करीब 100 किलोमीटर तक होगी।

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन

होंडा ईएम1

6 of 6
Honda EM1 e Electric Scooter - फोटो : Honda Motorcycle
होंडा की ओर से एक और इलेक्ट्रिक स्कूटर भारतीय बाजार में लाया जाएगा। कंपनी ने दो इलेक्ट्रिक स्कूटर अगले साल तक लॉन्च करने की जानकारी दी है। इस स्कूटर को स्वैपेबल बैटरी के साथ भारत में लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल कंपनी इसकी टेस्टिंग बेंगलुरु और आस-पास के क्षेत्रों में कर रही है। इसकी रेंज करीब 150 किलोमीटर हो सकती है और इसकी संभावित कीमत 1.20 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है।

यह भी पढ़ें- Bike Tips: समझदारी से करें बाइक के इस खास स्विच का उपयोग, नहीं तो होंगे ये तीन नुकसान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें