फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Attack: सुजुकी इंडिया पर हुए साइबर हमले से बंद रहा मोटरसाइकिल प्लांट, उत्पादन में भारी नुकसान

Sat, 20 May 2023 03:35 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
Cyber attack - फोटो : iStock
भारत पर साल 2022 में लगभग 14 लाख साइबर हमले हुए, जिसमें निजी फर्मों के साथ 50 सरकारी वेबसाइटों को हैक कर लिया गया। लगभग 80 प्रतिशत शीर्ष स्तरीय प्रबंधकों ने भी माना है कि आईटी सुरक्षा के साथ गलत कम्युनिकेशन के कारण कम से कम एक साइबर हमला उनकी कंपनी पर भी हुआ है, जिससे उन पर काफी असर पड़ा। साइबर अपराधियों की चपेट में आने वाली लेटेस्ट कंपनी है प्रमुख जापानी दोपहिया वाहन निर्माता सुजुकी की भारतीय यूनिट। रिपोर्ट के मुताबिक साइबर हमले के बाद कंपनी को उत्पादन बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ा। 
विज्ञापन

2 of 4
Suzuki V Strom SX - फोटो : For Reference Only
सुजुकी को लगा तगड़ा झटका
सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया के प्लांट में बाइक और स्कूटर का उत्पादन 10 मई, 2023 से एक हफ्ते के लिए रुका हुआ था। कारखाने से 20,000 यूनिट्स के उत्पादन को कम करने के अलावा, साइबर हमले ने सुजुकी को अपने सालाना सप्लायर कॉन्फ्रेंस की तारीख को आगे बढ़ाने के लिए मजबूर कर दिया। सुजुकी के भारत स्थित मैन्युफेक्चरिंग प्लांट विश्व स्तर पर सभी सुजुकी वाहनों का लगभग आधा हिस्सा उत्पादन करते हैं। इसके साथ ही देश वित्त वर्ष 23 में ब्रांड का सबसे तेजी से बढ़ता बाजार भी था।
विज्ञापन

3 of 4
Cyber attack - फोटो : Amar Ujala
निशाने पर भारतीय फर्में
पिछले 3-4 वर्षों में एसबीआई, डोमिनोज और एयर इंडिया सहित कई प्रमुख फर्मों पर साइबर हमले हुए हैं। जिसके बाद अब सुजुकी पर साइबर हमले का मामला सामने आया है। सभी क्षेत्रों में, शिक्षा और सरकार के बाद साइबर हमलों से स्वास्थ्य सेवा सबसे बुरी तरह प्रभावित रही है। 
विज्ञापन

4 of 4
ChatGPT - फोटो : अमर उजाला
साइबर सुरक्षा का बढ़ा खतरा
लेकिन भारत अकेला नहीं है जो साइबर सुरक्षा की चुनौती से जूझ रहा है। क्योंकि साइबर हमले 2022 में 38 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गए थे। चूंकि ChatGPT (चैटजीपीटी) ने हैकर्स के लिए जल्दी से कोड जेनरेट करने की संभावना को बढ़ा दिया है। इसलिए साइबर सुरक्षा और भी चुनौतीपूर्ण हो गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें