सड़कों पर लगातार कारों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में भीड़-भाड़ वाली जगहों पर ऐसी कारें बेहतर साबित होती हैं जो साइज में छोटी होती हैं। इनको पार्क करना और ट्रैफिक में चलाना आसान होता है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
शहर की भीड़भाड़ में कार चलाना काफी परेशानी भरा साबित होता है। अगर आपके पास बड़ी और लंबी कार है तो यह परेशानी और बढ़ जाती है। इस परेशानी से बचने के लिए कुछ लोग छोटी कार से सफर करना ज्यादा पसंद करते हैं। इस खबर में हम आपको ऐसी ही पांच कारों की जानकारी दे रहे हैं। जिनकी कीमत भी काफी कम है और साइज में छोटी होने के कारण इन्हें आसानी से ट्रैफिक, भीड़ चलाया जा सकता है। इसके अलावा इन्हें आसानी से कम जगह में पार्क किया जा सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन
मारुति ऑल्टो 800
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
ऑल्टो 800 देश की सबसे सस्ती कार है। सिर्फ तीन लाख 39 हजार रुपये की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत के साथ इस कार को खरीदा जा सकता है। ट्रैफिक हो या तंग गलियां इस कार को कहीं पर भी चलाना काफी आसान है। इसकी लंबाई सिर्फ 3445 एमएम है जबकि इसकी चौड़ाई 1515 एमएम है। ऑल्टो 800 का टर्निंग रेडियस भी सिर्फ 4.6 मीटर है। इस कार में कंपनी की ओर से 800 सीसी का पेट्रोल इंजन दिया जाता है जिससे यह कार एक लीटर में 22.05 किलोमीटर तक चलती है। कार में सुरक्षा के लिए दो एयरबैग, रिवर्स पार्किंग सेंसर, एबीएस और ईबीडी, सीट बेल्ट रिमाइंडर, स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसे फीचर मिलते हैं। कार के अन्य वैरिएंट में पेट्रोल के अलावा सीएनजी का ऑप्शन भी मिलता है।
मारुति एस प्रेसो भी शहर के ट्रैफिक में आसानी से चलाई जा सकती है। यह उन लोगों के बेहतरीन विकल्प है जो ऊंची और छोटी कार पसंद करते हैं। इसकी लंबाई सिर्फ 3565 एमएम है। जबकि इसकी चौड़ाई 1520 एमएम और हाईट 1567 एमएम है। इसका टर्निंग रेडियस भी सिर्फ 4.5 मीटर का है। इसमें 998 सीसी का इंजन मिलता है जिससे 49 किलोवॉट और 89 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। सेफ्टी के लिए इसमें एबीएस, ईबीडी, सीट बेल्ट रिमाइंडर, रिवर्स पार्किंग सेंसर, स्पीड अलर्ट सिस्टम, सेंट्रल लॉक, एयरबैग जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसकी एक्स शोरूम कीमत की शुरूआत 4.25 लाख रुपये से हो जाती है।
डेटसन की रेडी गो भी ट्रैफिक में चलाने के लिए काफी अच्छी कार है। इसकी शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 3.97 लाख रुपये है। इसमें 800 और एक लीटर इंजन के विकल्प मिलते हैं। जिसके साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी आता है। एबीएस, ईबीडी, ड्राइवर एयरबैग, रियर डोर चाइल्ड सेफ्टी लॉक, ओवर स्पीड वार्निंग, रियर पार्किंग सेंसर और बॉडी कलर्ड बंपर जैसे फीचर्स के साथ यह कार आती है। इसे एक लीटर पेट्रोल में 20.71 किलोमीटर चलाया जा सकता है। इसकी लंबाई सिर्फ 3435 एमएम है। इसकी चौड़ाई 1574 एमएम है और टर्निंग रेडियस भी सिर्फ 4.7 मीटर है।
हुंडई सेंट्रो भी शहर में चलाने के लिए काफी अच्छी कार है। इसकी लंबाई 3610 एमएम, चौड़ाई 1645 एमएम है। इसमें 1100 सीसी का पेट्रोल इंजन मिलता है साथ ही सीएनजी का विकल्प भी इसमें आता है। इसके बेस वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 4.89 लाख रुपये से शुरू होती है। इसके टॉप वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 6.41 लाख रुपये है।
रेनो की क्विड भी ट्रैफिक में चलाने के लिए बेहतरीन विकल्प है। इसमें भी 800 सीसी और एक लीटर इंजन का विकल्प मिलता है। इसके साथ ही यह कार मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आती है। एएमटी के साथ एक लीटर इंजन 22 किलोमीटर प्रति लीटर और मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ यह कार 22.02 किलोमीटर का एवरेज देती है। इससे छोटे इंजन के साथ यह कार 22.25 किलोमीटर प्रति लीटर का एवरेज दे सकती है। इसकी लंबाई 3731 एमएम, चौड़ाई 1392 एमएम है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 4.64 लाख रुपये से शुरू हो जाती है।