अगर आप कम कीमत में ज्यादा सुरक्षित बाइक को खरीदना चाहते हैं। तो कई कम दाम वाली बाइक्स में ड्यूल चैनल एबीएस दिया जाता है। यह किन बाइक्स में आता है। आइए जानते हैं।
वाहन निर्माताओं की ओर से बाइक्स को लगातार सुरक्षित बनाया जा रहा है। इसी क्रम में बाइक्स में ड्यूल चैनल एबीएस को भी ऑफर किया जाता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कम कीमत में ऐसी कौन सी बाइक्स बाजार में उपलब्ध हैं, जिनमें ड्यूल चैनल एबीएस जैसे सेफ्टी फीचर को ऑफर किया जाता है।
Trending Videos
विज्ञापन
बजाज पल्सर एन160
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : bajaj auto
बजाज की ओर से पल्सर ब्रॉन्ड की एन160 बाइक में ड्यूल चैनल एबीएस को ऑफर किया जाता है। इस सेफ्टी फीचर के साथ आने वाली यह सबसे किफायती बाइक्स में से एक है। इस बाइक में 164.82 सीसी का सिंगल सिलेंडर ऑयल कूल्ड फ्यूल इंजेक्टिड इंजन दिया जाता है। जिससे बाइक को 15.7 बीएचपी और 14.6 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसकी एक्स शोरुम कीमत 1.30 लाख रुपये है।
बजाज की ओर से 15 मार्च को ही पल्सर एनएस160 के 2023 वर्जन को पेश किया गया है। कंपनी इस बाइक में भी ड्यूल चैनल एबीएस जैसे सेफ्टी फीचर को देती है। इस बाइक में 160.3 सीसी का सिंगल सिलेंडर ऑयल कूल्ड इंजन दिया जाता है जिससे 16.9 बीएचपी और 14.6 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। बाजार में इसकी एक्स शोरुम कीमत 1.35 लाख रुपये रखी गई है।
बजाज की ओर से पल्सर एनएस 200 तीसरी ऐसी बाइक है जिसमें ड्यूल चैनल एबीएस दिया जाता है। इस बाइक को भी एनएस160 की तरह 16 मार्च को ही लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इसके 2023 वर्जन में इस सेफ्टी फीचर को दिया है। इस बाइक में 199.5 सीसी का लिक्विड कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन दिया जाता है जिससे इसे 24.1 बीएचपी और 18.74 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। बाजार में इसकी एक्स शोरुम कीमत 1.47 लाख रुपये रखी गई है।
टीवीएस की ओर से भी 200 सीसी सेगमेंट में अपाचे आरटीआर 4वी को ड्यूल चैनल एबीएस के साथ पेश किया जाता है। इस सिस्टम के साथ आने वाली यह पहली ऐसी बाइक है जिसका मास प्रोडक्शन किया गया। इसमें 197.7 सीसी का सिंगल सिलेंडर ऑयल कूल्ड इंजन दिया जाता है जिससे बाइक को 20.5 बीएचपी और 17.25 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसकी एक्स शोरुम कीमत 1.46 लाख रुपये है।
यामाहा की ओर से एफजेड 25 में ड्यूल चैनल एबीएस को दिया जाता है। इस बाइक में 249 सीसी का एयर कूल्ड एफआई इंजन दिया जाता है जिससे बाइक को 20.5 बीएचपी और 20.1 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। बाजार में इसकी कीमत 1.50 लाख रुपये एक्स शोरुम है।