फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti Jimny: डीलरशिप पर पहुंच रही हैं मारुति की जिम्नी और फ्रॉन्क्स, जानें कब होंगी दोनों एसयूवी लॉन्च

Thu, 16 Mar 2023 02:58 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मारुति की ओर से ऑटो एक्सपो 2023 में पेश की गईं दो एसयूवी जिम्नी और फ्रॉन्क्स कई डीलरशिप पर पहुंच रही हैं। इन्हें कब तक लॉन्च किया जा सकता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 6
Maruti JIMNY - फोटो : अमर उजाला

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी की ओर से जिम्नी और फ्रॉन्क्स एसयूवी को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इसकी तैयारियों में जुटी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ही एसयूवी को कई डीलरशिप पर पहुंचाया गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि इन्हें कब तक लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन

डीलरशिप पर पहुंची एसयूवी

2 of 6
Maruti Suzuki Jimny 5 Door Auto Expo 2023 - फोटो : For Reference Only
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति की नेक्सा डीलरशिप पर जिम्नी और फ्रॉन्क्स को पहुंचाया जा रहा है। इससे इस बात की संभावना बढ़ गई है कि कंपनी जल्द ही इन दोनों एसयूवी को लॉन्च कर सकती है।

यह भी पढ़ें - Jimny Vs Thar: इंजन में छोटी होने के बाद भी थार से इन पांच मामलों में बेहतर है जिम्नी, जानें पूरी डिटेल
विज्ञापन

कब होगी लॉन्च

3 of 6
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki
कंपनी की ओर से अभी आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि दोनों एसयूवी को अप्रैल 2023 तक लॉन्च कर दिया जाएगा। दोनों ही एसयूवी को जनवरी में हुए ऑटो एक्सपो के दौरान पेश किया गया था।

यह भी पढ़ें - Maruti Fronx: मारुति फ्रॉन्क्स के किस वैरिएंट को खरीदने में है समझदारी, बेस से टॉप तक की मिलेगी जानकारी

जारी है बुकिंग

4 of 6
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki
12 जनवरी 2023 को कंपनी ने दोनों एसयूवी को ऑटो एक्सपो के दौरान पेश किया था। तभी से ही दोनों के लिए बुकिंग को भी शुरू कर दिया गया था। काफी कम समय में ही दोनों एसयूवी के लिए कंपनी को बड़ी संख्या में बुकिंग मिली थीं। इन्हें कंपनी की वेबसाइट और डीलरशिप के जरिए बुक करवाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Maruti Fronx Vs Brezza: मारुति फ्रॉन्क्स बेहतर या ब्रेजा दमदार, जानें कौन सी कॉम्पैक्ट एसयूवी है शानदार
विज्ञापन

कैसी है जिम्नी

5 of 6
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki
मारुति सुजुकी जिम्नी को लैडर फ्रेम चेसिस, अच्छी-खासी बॉडी एंगल्स, थ्री-लिंक रिजिड एक्सल सस्पेंशन और लो रेंज ट्रांसफर गियर के साथ ऑल ग्रिप प्रो फोर व्हील ड्राइव पर बनाया गया है। यह एसयूवी हर तरह के टैरेन में आसानी चलाई जा सकती है। मारुति जिम्नी में पावर के लिए के-सीरीज 1.5-लीटर इंजन दिया गया है। जिसमें आइडल स्टार्ट स्टॉप टेक्नलॉजी है। यह इंजन 104.8 पीएस की पावर के साथ 134.2 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। इसे फाइव स्पीड मैनुअल के साथ-साथ फोर स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑफर किया जा रहा है। सेफ्टी के लिए भी इस एसयूवी में कंपनी ने छह एयरबैग, ब्रेक-लिमिटेड स्लिप डिफरेंशियल, हिल होल्ड असिस्ट के साथ ईएसपी, हिल डिसेंट कंट्रोल, रियर-व्यू कैमरा और ईबीडी के साथ एबीएस को शामिल किया है।

यह भी पढ़ें - 7 Seater SUV: इन एसयूवी में परिवार के साथ प्लान करें रोड ट्रिप, सात सीटों का मिलता है विकल्प
विज्ञापन
विज्ञापन

कितनी दमदार फ्रॉन्क्स

6 of 6
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला
फ्रॉन्क्स को कंपनी कुल पांच वैरिएंट में ऑफर करती है। इनमें बेस वैरिएंट सिग्मा है। सिग्मा के बाद डेल्टा, डेल्टा प्लस, जेटा और टॉप वैरिएंट के तौर पर एल्फा वैरिएंट आता है। इनमें से डेल्टा और सिग्मा वैरिएंट को 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ ऑफर किया जाता है और बाकी तीनों वैरिएंट में कंपनी एक लीटर का टर्बो इंजन देती है। 1.2 लीटर नेचुरली एस्पीरेटिड इंजन है। जिससे एसयूवी को 89.73 पीएस की पावर और 113 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसे पांच स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक के विकल्प के साथ दिया जाता है। वहीं एक लीटर टर्बो इंजन से एसयूवी को 100.06 पीएस की पावर के साथ 147.6 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें पांच गियर वाले मैनुअल ट्रांसमिशन के अलावा छह गियर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन को दिया जाता है। दोनों ही इंजन के साथ कंपनी आइडल स्टार्ट/स्टॉप फीचर को देती है जबकि टर्बो इंजन के साथ रीजनरेटिव ब्रेकिंग और इलेक्ट्रिक टॉर्क असिस्ट का फीचर मिलता है।

यह भी पढ़ें - Eight Seater Cars: भारत में मिलती हैं आठ सीटों वाली तीन एमपीवी, जानें क्या है कीमत और कैसे हैं फीचर्स
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें