नए साल की शुरूआत हो चुकी है। कई नए कारों को इस साल लॉन्च किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जनवरी महीने में भी कुछ कारों को भारतीय कार बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। ये कौन सी कारें हो सकती हैं। आइए जानते हैं।
नए साल में कार कंपनियों की ओर से कई नई कारों को भारतीय बाजार में पेश किया जाना है। इन कारों में से कुछ कारों को जनवरी महीने में ही बाजार में उतारा जा सकता है। मारुति और महिंद्रा से लेकर ऑडी, मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू जैसी कंपनियां भी इसकी तैयारी कर रही हैं लेकिन अभी कंपनियों की ओर से आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किन कारों को जनवरी में लॉन्च किया जा सकता है इसकी जानकारी हम इस खबर में आपको दे रहे हैं।
विज्ञापन
ऑडी
2 of 11
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जर्मन कार कंपनी ऑडी की ओर से जनवरी में ऑडी ए3 2023 और क्यू8 ई-ट्रॉन को लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ए3 2023 को करीब 35 लाख रुपये के आस-पास की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च कर सकती है है। जानकारी के मुताबिक इसमें 1.4 लीटर का इंजन मिल सकता है जिससे कार को 150 बीएचपी और 250 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिल पाएगा। वहीं कंपनी की दूसरा उत्पाद क्यू8 ई-ट्रॉन होगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मर्सिडीज की ओर से भी जनवरी में एएमजी ई53 केब्रियोलेट को लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी इसे सीबीयू के तौर पर भारतीय बाजार में पेश कर सकती है। इसमें ई53 सेडान और जीएलई 53 कूपे एसयूवी वाला ही इंजन दिया जा सकता है। जिससे कार को 435 हॉर्स पावर और 249 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इसकी एक्स शोरूम कीमत करीब 1.30 करोड़ रुपये हो सकती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक और जर्मन लग्जरी कार मेकर बीएमडब्ल्यू की ओर से भी जनवरी में कई कारों को लॉन्च किए जाने की तैयारी हो रही है। इनमें आई-7 इलेक्ट्रिक, नई जनरेशन की एक्स-1, एक्स-7 फेसलिफ्ट, नई जनरेशन सेवन सीरीज, थ्री सीरीज की ग्रैन लिमोजिन जैसी बेहतरीन कारें शामिल हैं।
Maruti Jimny 5 door
- फोटो : Instagram/Deepak Thakur
मारुति की ओर से भी जिम्नी को लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी की इस एसयूवी का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। जिम्नी को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। उम्मीद है कि ऑटो एक्सपो में कंपनी इसे लॉन्च करेगी। इसके साथ ही कंपनी जानकारी दे चुकी है कि ऑटो एक्सपो में दो एसयूवी को लॉन्च किया जाएगा और एक इलेक्ट्रिक एसयूवी को शोकेस भी किया जाएगा।
जापानी कार कंपनी टोयोटा की ओर से मिड साइज एसयूवी के तौर पर अर्बन क्रूजर हाईराइडर को कुछ समय पहले ही लॉन्च किया गया है। एसयूवी को पेट्रोल और हाईब्रिड वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। लेकिन जनवरी में इसके सीएनजी वर्जन को भी लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर इसके दामों की घोषणा होना बाकी है।
महिंद्रा की ओर से जनवरी 2023 में दो एसयूवी को लॉन्च किया जा सकता है। दोनों ही एसयूवी इलेक्ट्रिक हो सकती हैं। एक्सयूवी400 को जनवरी में लाया जा सकता है, इस एसयूवी को पिछले साल कंपनी पेश कर चुकी है। इसके अलावा कंपनी केयूवी100 का इलेक्ट्रिक अवतार भी जनवरी में पेश कर सकती है।
महिंद्रा की ओर से थार का सस्ता वर्जन बाजार में आने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके टू व्हील ड्राइव वर्जन को जनवरी में लॉन्च किया जा सकता है। मौजूदा थार फोर व्हील ड्राइव के साथ आती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिट्रॉएन भी जनवरी में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार को भारतीय बाजार में पेश कर सकती है। कंपनी मौजूदा सी3 का इलेक्ट्रिक वर्जन जनवरी में लॉन्च कर सकती है। इसे कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है।
दो साल में होने वाला ऑटो एक्सपो इस साल जनवरी में आयोजित किया जा रहा है। इवेंट 11 जनवरी से शुरू होगा और 18 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान पहले दो दिन मीडिया के लिए रहेंगे और 13 जनवरी से 18 जनवरी तक इसे आम जनता के लिए खोला जाएगा। इस दौरान कई बेहतरीन कारों को लॉन्च करने की तैयारियां की जा रही हैं।