भारतीय बाजार में जल्द ही कई नई कारों को पेश और लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 10 लाख रुपये तक की कीमत में किन कारों को लॉन्च किया जा सकता है। आइए जानते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय बाजार में जल्द ही कई नई कारों को लॉन्च किया जा सकता है। किस कंपनी की ओर से किस कार को 10 लाख रुपये तक की कीमत में लॉन्च और पेश करने की तैयारी की जा रही है। इसकी जानकारी हम आपको इस खबर में दे रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 6
मारुति स्विफ्ट
- फोटो : maruti suzuki
मारुति स्विफ्ट
मारुति की ओर से हैचबैक कार के तौर पर स्विफ्ट कार को ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से जल्द ही इसके नए वर्जन को लाने की तैयारी हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्विफ्ट हैचबैक को अगले साल की शुरुआत तक फेसलिफ्ट वर्जन के तौर पर भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें इंटीरियर से लेकर एक्सटीरियर तक कई बदलाव किए जाएंगे। साथ ही इसके इंजन को भी और बेहतर किया जा सकता है।
मारुति डिजायर
मारुति की ओर से कॉम्पैक्ट सेडान के तौर पर आने वाली डिजायर को कंपनी की ओर से फेसलिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी जल्द ही इस कार का फेसलिफ्ट वर्जन पेश कर सकती है। नई जनरेशन वाली डिजायर में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए जा सकते हैं। जिनमें एक्सटीरियर, इंटीरियर और फीचर्स शामिल हैं। इसके साथ ही नई डिजायर में कंपनी की ओर से नया और बेहतर इंजन दिया जा सकता है। जिसे पेट्रोल के अलावा हाइब्रिड तकनीक से भी जोड़ा जा सकता है। जानकारी के मुताबिक नई डिजायर को साल 2024 की शुरुआत में पेश किया जा सकता है।
2021 Honda Amaze Facelift
- फोटो : Honda Cars India
होंडा अमेज
डिजायर की तरह ही होंडा की ओर से अमेज को ऑफर किया जाता है। भारतीय बाजार में फिलहाल दूसरी जनरेशन की अमेज की बिक्री की जाती है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की योजना नई जनरेशन की अमेज को भारत लाने की है। जानकारी के मुताबिक इसे अगले साल तक ही भारत में पेश किया जा सकता है। इसके पहले इसे ग्लोबल प्रीमियर के दौरान पेश किया जा सकता है। नई जनरेशन अमेज में कार के एक्सटीरियर और इंटीरियर में भी कई बदलाव किए जा सकते हैं।
किआ सोनेट
किआ की ओर से सोनेट के फेसलिफ्ट वर्जन को जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक कंपनी अभी इस एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन की टेस्टिंग कर रही है। जिसके बाद साल के आखिर या अगले साल की शुरुआत में इसे आधिकारिक तौर पर पेश किया जा सकता है।
टोयोटा अर्बन क्रूजर टैसर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टोयोटा की ओर से अर्बन क्रूजर टैसर एसयूवी को भी जल्द ही भारतीय बाजार में लाया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक कंपनी इसे भारतीय बाजार में फेस्टिव सीजन के दौरान पेश कर सकती है। इस एसयूवी को मारुति फ्रॉन्क्स के प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। जिस कारण इसमें फ्रॉन्क्स की तरह फीचर्स और लुक्स मिल सकते हैं।