फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Care Tips: कार को कम चलाने पर भी होते हैं ये तीन बड़े नुकसान, जानें किस तरह सुरक्षित रखें गाड़ी

Fri, 05 Jan 2024 08:25 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी अपनी कार को काफी कम चलाते हैं। तो कई तरह के नुकसान कार में होने का खतरा बढ़ जाता है। इनसे कार को किस तरह सुरक्षित रखें। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कई लोग ट्रैफिक और तेल के दाम के कारण कार को काफी चलाते हैं। ऐसा करने से कार को कई तरह के नुकसान होने का खतरा बढ़ जाता है। हम इस खबर में आपको कार के कम उपयोग के कारण होने वाले नुकसान की जानकारी दे रहे हैं। साथ ही यह भी बता रहे हैं कि इनसे किस तरह बचा जा सकता है।

विज्ञापन


टायर में खराबी
अगर लंबे समय तक कार का उपयोग ना किया जाए तो कार के टायर पर भी खराब असर होता है। कार को एक जगह पर लंबे समय तक खड़ा रखने से कार के टायर के खास हिस्सों पर ज्यादा दबाव पड़ता है। इसके अलावा कार के टायर में मौजूद हवा भी धीरे-धीरे कम होने लगती है। हवा कम होने और एक जगह पर दबाव पड़ने के कारण टायर सूखने लगते हैं। ऐसा होने पर टायर जल्दी खराब होते हैं।

यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
विज्ञापन


जंग का खतरा
खड़ी हुई कार में जंग लगने का खतरा भी ज्यादा होता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जब कार को एक जगह पर लंबे समय तक खड़ा रखा जाता है तो कार के आस-पास मिट्टी जमती है। ये मिट्टी कार पर भी जमने लगती है। और फिर पानी लगने पर नमी लंबे समय तक एक ही जगह पर रह जाती है। नमी और मिट्टी के एक जगह होने के कारण जंग लगना शुरू हो जाता है।

यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा
विज्ञापन


इंजन में परेशानी
अगर आपकी कार लंबे समय तक एक ही जगह पर खड़ी है। तो कार के इंजन में समस्या आने का खतरा भी बढ़ जाता है। दरअसल, जब कार का लंबे समय तक उपयोग नहीं किया जाता है तो धूल मिट्टी के कारण कई बार रेडिएटर चोक हो जाता है। ऐसे में जब कार को चलाया जाता है तो कार में ओवरहीट होने से इंजन के अंदरुनी पार्ट्स खराब होने का खतरा भी बढ़ जाता है। अगर ऐसा हो जाता है तो फिर उसे ठीक करवाने में समय और पैसा खर्च होता है।

यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च

कैसे बचाएं कार
अगर आप भी लंबे समय तक अपनी कार को एक जगह पर खड़ा करते हैं। तो कोशिश करें कि कार को कवर्ड पार्किंग में ही पार्क करें। ऐसा करने से न सिर्फ कार को धूल मिट्टी से बचाया जा सकता है। बल्कि कार पर पानी और नमी न आने का खतरा भी कम हो जाता है। इसके अलावा अगर कार को सिर्फ कुछ समय के लिए स्टार्ट करें और कुछ देर चलाएं तो सभी तरह की परेशानियों से बचा जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें