देश में सबसे ज्यादा कारों में मैनुअल ट्रांसमिशन दिया जाता है। लेकिन आज के समय में इस तरह के ट्रांसमिशन के साथ आने वाली कारों से क्या फायदे मिलते हैं। इसकी जानकारी हम आपको इस खबर में दे रहे हैं। इसके साथ ही हम आपको मैनुअल ट्रांसमिशन के नुकसान की भी जानकारी दे रहे हैं।
मैनुअल कारों की है मांग
भारत में जब से कारों की शुरूआत हुई तब से लगभग सभी कारें मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आती रही हैं। ऐसे में आज भी लोग कार खरीदते समय मैनुअल ट्रांसमिशन वाली कारों को ही खरीदना पसंद करते हैं। इसलिए देश में अन्य किसी भी तरह के ट्रांसमिशन के मुकाबले मैनुअल ट्रांसमिशन वाली कारों की सबसे ज्यादा मांग रहती है।
यह भी पढ़ें -
Car Care Tips: किसी कार के सस्ते वैरिएंट को खरीदने में है समझदारी, या होता है नुकसान, जानें सबकुछ
चलाने में नहीं होती परेशानी
मैनुअल कारों का भारत में ज्यादा प्रचलन इसलिए भी है क्योंकि हम बचपन से ही ऐसी कारों में सफर करते आए हैं जिनको मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ पेश किया जाता है। ऐसे में हमें यह पता भी होता है कि इस तरह की कारों में गियर लगाए कैसे जाते हैं।
यह भी पढ़ें -
Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
कीमत होती है कम
हम बात करें मैनुअल ट्रांसमिशन वाली कारों की तो इनके फायदे भी होते हैं। जैसे इनकी कीमत ऑटोमैटिक कार की तुलना में कम होती है। इन्हें रिपेयर करना आसान और सस्ता होता है। जरूरत के हिसाब से कार के गियर बदलकर इंजन की पावर कम या ज्यादा की जा सकती है।
यह भी पढ़ें -
Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज
मैनुअल कार के नुकसान
मैनुअल ट्रांसमिशन वाली कारें भले ही काफी समय से चल रही हों लेकिन इनके नुकसान भी होते हैं। इनका सबसे बड़ा नुकसान होता है कि इन्हें चलाने पर ड्राइवर ज्यादा जल्दी थक जाता है। अगर ट्रैफिक में कार फंस जाए तो फिर बार बार गियर बदलना पड़ता है जिससे पैरों को आराम नहीं मिलता। इसके साथ ही मैनुअल कार में क्लच काफी जल्दी गर्म हो जाता है और कार के माइलेज पर भी बुरा असर होता है। इसके अलावा इन्हें चलाना नए ड्राइवर के लिए मुश्किल होता है बार बार गियर बदलने की आदत ना होने के कारण कई बार नए ड्राइवर कार को एक ही गियर पर चलाने लगते हैं जिससे इंजन पर लोड बढ़ता है।