मारुति की ओर से ऑटो एक्सपो 2023 में ब्रेजा का सीएनजी अवतार शोकेस किया गया है। कंपनी की ओर से इस कार को बाजार में कब तक लाया जा सकता है और इसकी क्या कीमत हो सकती है। आइए जानते हैं।
देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति की ओर से ऑटो एक्सपो में कई बेहतरीन कारों को पेश किया गया है। इनके साथ ही कंपनी की ओर से कॉम्पैक्ट एसयूवी ब्रेजा का सीएनजी वर्जन भी शोकेस किया गया है। सीएनजी वैरिएंट वाली ब्रेजा को कंपनी कब तक लॉन्च कर सकती है और किस कीमत पर इसे लॉन्च किया जाएगा। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
विज्ञापन
शोकेस की सीएनजी ब्रेजा
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : अमर उजाला
मारुति की ओर से ऑटो एक्सपो 2023 में सीएनजी ब्रेजा को शोकेस किया गया है। कंपनी जल्द ही सीएनजी वैरिएंट वाली ब्रेजा को लॉन्च कर सकती है। हालांकि अभी इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
मारुति ब्रेजा सीएनजी और पेट्रोल वैरिएंट के लुक्स में किसी भी तरह से कोई फर्क नहीं है। सिर्फ सीएनजी रिफिल पाइंट को पेट्रोल रिफिल पाइंट के साथ दिया गया है। इसके अलावा सीएनजी सिलेंडर को एसयूवी की डिग्गी में फिट किया गया है। जिसे बाहर से देखा नहीं जा सकता। पेट्रोल और सीएनजी वैरिएंट में फर्क सिर्फ कार की विंडशील्ड और पीछे के शीशे पर सीएनजी के स्टीकर से किया जा सकता है।
ऑटो एक्सपो 2023 में जो सीएनजी ब्रेजा को शोकेस किया गया है। उससे यही जानकारी मिल रही है कि एसयूवी के इंजन में भी ज्यादा बदलाव नहीं किया जाएगा। मौजूदा पेट्रोल वैरिएंट में जो 1.5 लीटर का इंजन ऑफर किया जाता है। उसी इंजन के साथ थोड़े तकनीकी बदलाव करने के बाद सीएनजी के साथ ब्रेजा को लाया जाएगा।
कंपनी की ओर से अभी इसकी आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं दी गई है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि एसयूवी को आने वाले तीन से छह महीनों में भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है।
मौजूदा पेट्रोल वैरिएंट वाली ब्रेजा की एक्स शोरुम कीमत 7.99 लाख रुपये से शुरु होती है। सीएनजी वैरिएंट की बात करें तो अभी इसकी जानकारी कंपनी की ओर से नहीं दी गई है, लेकिन उम्मीद है कि पेट्रोल वैरिएंट के मुकाबले सीएनजी वैरिएंट वाली ब्रेजा की एक्स शोरुम कीमत 70 से 80 हजार रुपये ज्यादा हो सकती है।