बाइक धोते समय पेट्रोल टैंक में पानी भरने की समस्या कई बार सामने आ जाती है। अगर आप भी ऐसी समस्या से परेशान होते हैं तो जानते हैं कि किस तरह से इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
अगर आप अपनी बाइक से प्यार करते हैं। तो उसे साफ भी रखते होंगे। कई बार बाइक धोते समय पेट्रोल टैंक में पानी चला जाता है। पेट्रोल टैंक में पानी जाने के कारण बाइक में कई परेशानियां हो सकती हैं। इस खबर में हम आपको ऐसी जानकारी दे रहे हैं। जिसको ध्यान में रखते हुए आपकी बाइक को बिना नुकसान पहुंचाए पेट्रोल टैंक से पानी को हटाया जा सकता है।
विज्ञापन
पानी से होती है परेशानी
2 of 5
बाइक का पेट्रोल टैंक
- फोटो : सोशल मीडिया
बाइक में पेट्रोल का टैंक ड्राइवर के आगे होता है। उसमें पेट्रोल भी ऊपर की ओर से भरा जाता है। जब भी बाइक को धोते हैं तो कई बार उसके टैंक में पानी चला जाता है। हम सभी को पता होता है कि पेट्रोल कभी पानी के साथ नहीं मिलता। ऐसे में पेट्रोल टैंक में पानी मौजूद रहता है। पानी पेट्रोल टैंक में होने के कारण बाइक स्टार्ट होने में परेशानी होती है। अगर बाइक स्टार्ट हो भी जाती है और उसे चलाया जाता है तो पानी का इंजन तक पहुंचने का खतरा भी होता है। अगर एक बार पानी इंजन तक पहुंच गया तो इंजन सीज भी हो सकता है। ऐसा होने पर हजारों रुपये का खर्चा होना पक्का होता है।
अगर आपकी बाइक में पानी चला गया है। तो सबसे पहले बाइक को स्टार्ट ना करें और टैंक को खाली करें। ऐसा करने के लिए आप एक पाइप और बोतल लें। पाइप के जरिए बोतल में पूरा पेट्रोल भर लें। एक बार टैंक खाली करके बोतल को साइड में कुछ देर के लिए रख दें।
पेट्रोल टैंक को खाली करने के बाद उसे खुला रख दें। ऐसा करने से अगर कुछ पेट्रोल टैंक में रह गया होगा तो वो उड़ जाएगा। वहीं टैंक में मौजूद पानी भी गर्म होकर भाप बनकर उड़ जाएगा। जिससे आपकी बाइक में पेट्रोल और पानी दोनों ही खत्म हो जाएंगे।
पानी मिले हुए पेट्रोल को बोतल में भरकर कुछ देर रखने से पेट्रोल और पानी अलग-अलग हो जाएंगे। पानी सतह के ऊपर और पेट्रोल सतह के नीचे आ जाएगा। बोतल खोलकर पानी को सावधानी से निकाल दें और फिर बोतल में सिर्फ पेट्रोल रह जाएगा। इस तरह से पेट्रोल से पानी को हटाकर आप बाइक के टैंक में फिर से साफ पेट्रोल को भरा जा सकता है।