Model Y का डिजाइन
अगर टेस्ला भारत में Model Y लॉन्च करती है, तो भारतीय सड़कों पर इसका सिग्नेचर मिनिमलिस्टिक डिजाइन देखने को मिलेगा। यह एसयूवी टेस्ला की Model 3 पर बेस्ड है, लेकिन इसका स्टांस ऊंचा है और इसमें पैनोरमिक ग्लास रूफ और स्पोर्टी कूपे जैसा प्रोफाइल मिलता है।
बाहर से यह कार काफी सिंपल दिखती है। इसमें फ्लश डोर हैंडल, स्लिम हेडलैम्प्स और एरोडायनामिक शेप दी गई है, जिससे यह दिखने में स्लीक होने के साथ-साथ ज्यादा फंक्शनल भी बनती है।
यह भी पढ़ें - Car Care Tips: आसान टिप्स और ट्रिक्स से कार की लाइफ बढ़ाएं, अच्छी देखभाल से मिलेगी लंबी उम्र, जानें डिटेल्स
Model Y के फीचर्स - टेक्नोलॉजी से भरपूर
टेस्ला कारों की सबसे बड़ी खासियत उनका सॉफ्टवेयर-फर्स्ट डिजाइन है और Model Y भी इससे अलग नहीं है। इसके इंटरनेशनल वर्जन में 15-इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले, टेस्ला का खुद का ऑपरेटिंग सिस्टम और ओवर-द-एयर सॉफ्टवेयर अपडेट जैसे फीचर्स मिलते हैं।
भारतीय वर्जन में भी ये फीचर्स मिलने की उम्मीद है। साथ ही, इसमें प्रीमियम ऑडियो सिस्टम, मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और टेस्ला एप के जरिए स्मार्टफोन कनेक्टिविटी भी हो सकती है।
जहां तक एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम्स (ADAS) की बात है, तो टेस्ला का फेमस ऑटोपायलट फीचर भारत में सीमित रूप में पेश किया जा सकता है, क्योंकि यह देश की रेगुलेटरी गाइडलाइंस पर निर्भर करेगा।
यह भी पढ़ें - Hyundai Aura S AMT: ह्यूंदै ऑरा को मिला नया ऑटोमेटेड वेरिएंट, जानें कीमत और क्या है इसमें खास
Model Y के परफॉर्मेंस और स्पेसिफिकेशंस
दुनिया भर में Model Y के दो वेरिएंट्स मिलते हैं - Long Range AWD (लॉन्ग रेंज AWD) और Performance (परफॉर्मेंस)। लॉन्ग रेंज वेरिएंट में डुअल मोटर सेटअप मिलता है, जो WLTP सर्टिफिकेशन के हिसाब से 530 किमी तक की रेंज देता है।
इस मॉडल की 0-100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार महज 5 सेकंड से कम में पकड़ने की क्षमता है। साथ ही, इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और रिजेनेरेटिव ब्रेकिंग जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं, अगर यही वेरिएंट भारत में लॉन्च होता है।
यह भी पढ़ें - Car Safety: अगर परिवार की सुरक्षा है आपकी प्राथमिकता, तो इन 5 कारों से बनाएं दूरी, GNCAP ने दी बेहद कम रेटिंग
Model Y की संभावित कीमत
चूंकि टेस्ला के शुरुआती मॉडल भारत में पूरी तरह से इंपोर्ट होकर आएंगे (सीबीयू यूनिट्स), इसलिए Model Y की अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत करीब 75 लाख रुपये से 90 लाख रुपये के बीच हो सकती है।
इस बारे में ज्यादा जानकारी 15 जुलाई के लॉन्च इवेंट में सामने आ सकती है, जहां टेस्ला अपने भारत में लॉन्ग टर्म प्लान की झलक दिखा सकती है।
यह भी पढ़ें - Tesla: क्या अब आपकी कार का नया को-ड्राइवर बनेगा ग्रोक? एलन मस्क टेस्ला कारों में ला रहे हैं अपना AI चैटबॉट