फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Safety Tips: रात में कार चलाते समय क्यों बंद रखनी चाहिए केबिन लाइट? जानिए वजह

Mon, 14 Jul 2025 07:14 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Cabin Light In Night: रात के समय कार ड्राइव करते वक्त अगर आपकी केबिन लाइट चालू है, तो ये आपके लिए खतरा बन सकती है। जानिए ऐसा करने से क्या नुसकान हो सकते हैं।
विज्ञापन
कार की ये लाइट बन सकती है खतरा - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कई बार लंबी दूरी तय करते-करते रात हो जाती है। तो वहीं कई लोग रात में ऑफिस से घर लौटते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दौरान एक छोटी सी लापरवाही बड़ा हादसा बन सकती है?
विज्ञापन


अगर आप रात के अंधेरे में कार की केबिन लाइट ऑन रखकर गाड़ी चलाते हैं, तो आपको तुरंत इस आदत को बदलने की जरूरत है। चलिए जानते हैं कि रात के समय केबिन लाइट चालू रहने से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं।

आंखों की रोशनी पर पड़ता है असर
जब आप अंधेरे में ड्राइव करते हैं और आपकी कार के अंदर की लाइट यानी केबिन लाइट चालू रहती है, तो आंखों की पुतलियां सिकुड़ जाती हैं। इस वजह से बाहर के अंधेरे में साफ देख पाना मुश्किल हो जाता है। पुतलियों को अंधेरे के अनुरूप ढलने के लिए समय चाहिए और केबिन लाइट इस प्रक्रिया में बाधा डालती है। नतीजा यह होता है कि आपको सामने साफ नहीं दिख पाता और एक्सीडेंट होने का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

प्राइवेसी भी होती है कम - फोटो : AI
आपकी सुरक्षा पर भी बन सकता है खतरा
केबिन लाइट केवल आंखों को ही नहीं बल्कि आपकी सुरक्षा को भी प्रभावित करती है। अगर केबिन लाइट जल रही है, तो बाहर से कोई भी आपकी कार के अंदर देख सकता है। इससे आपकी गोपनीयता खत्म हो जाती है और चोरी या लूटपाट जैसी घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।

बैटरी डिस्चार्ज की समस्या
अगर आप लंबे समय तक केबिन लाइट ऑन रखते हैं, तो कार की बैटरी पर असर पड़ता है। इससे बैटरी जल्दी डिस्चार्ज हो सकती है, खासकर तब जब इंजन बंद हो और लाइट चलती रहे। लंबी यात्रा पर निकलते समय यह स्थिति आपको बीच रास्ते में फंसा सकती है।

दूसरे ड्राइवरों का ध्यान भटकता है
रात के समय अगर आपकी कार के अंदर लाइट जल रही है, तो पीछे या बगल से आ रही दूसरी गाड़ियों के ड्राइवरों का ध्यान भटक सकता है। इससे वे भ्रमित हो सकते हैं और दुर्घटना का कारण बन सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें