फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tesla Robotaxi: आखिरकार आ गई टेस्ला रोबोटैक्सी, लेकिन इसकी सवारी करने के लिए आपको चाहिए खास निमंत्रण

Wed, 21 May 2025 10:41 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टेस्ला का लंबे समय से वादा रहा है कि वह खुद चलने वाली टैक्सियों की दुनिया में क्रांतिकारी कदम उठाएगा। और अब लगता है कि कंपनी इस दिशा में असल में आगे बढ़ने जा रही है।
विज्ञापन
Tesla Robotaxi Cybercab - फोटो : Tesla
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेस्ला का लंबे समय से वादा रहा है कि वह खुद चलने वाली टैक्सियों की दुनिया में क्रांतिकारी कदम उठाएगा। और अब लगता है कि कंपनी इस दिशा में असल में आगे बढ़ने जा रही है। खबरों के मुताबिक, टेस्ला जून महीने में अपनी Robotaxi (रोबोटैक्सी) सर्विस लॉन्च करने की तैयारी में है। लेकिन यह शुरुआत बहुत ही सीमित और इनविटेशन के जरिए होगी। यानी अगर आप इस टैक्सी में बैठना चाहते हैं, तो आपको टेस्ला से खास न्योता मिलना जरूरी होगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - MG Windsor Pro: एमजी विंडसर प्रो का नया एक्सक्लूसिव वेरिएंट हुआ लॉन्च, जानें कितनी है कीमत और फीचर्स

ऑस्टिन में एक छोटा लेकिन अहम लॉन्च
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मशहूर ऑटोमोटिव एनालिस्ट एडम जोनस ने बताया कि टेस्ला ने इस पायलट प्रोजेक्ट को अमेरिका के ऑस्टिन शहर में हरी झंडी दे दी है। लेकिन इसका दायरा बेहद छोटा होगा। उनकी जानकारी के अनुसार, शुरुआती फ्लीट में सिर्फ 10 से 20 गाड़ियां होंगी, जो पब्लिक रोड्स पर चलेंगी। हालांकि, इन्हें इस्तेमाल करने की अनुमति सिर्फ कुछ चुनिंदा लोगों को ही होगी। जैसे टेस्ला के इनसाइडर, शुरुआती यूजर्स, या फिर कंपनी से जुड़े लोग।

यह भी पढ़ें - Honda X-ADV 750: होंडा की नई एडवेंचर स्कूटर X-ADV 750 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Tesla Robotaxi Cybercab - फोटो : Tesla
सुरक्षा पर जोर, दिखावे से दूरी
हालांकि एलन मस्क के पुराने वादों की तुलना में यह शुरुआत थोड़ी धीमी और सतर्क लग सकती है, लेकिन इसका मकसद साफ है- सुरक्षा पहले। पूरी दुनिया में सेल्फ-ड्राइविंग टेक्नोलॉजी को लेकर कई सवाल और चिंताएं हैं, इसलिए टेस्ला कोई रिस्क नहीं लेना चाहती। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने टेलीऑपरेशन्स इंफ्रास्ट्रक्चर भी तैयार किया है। मतलब अगर किसी वजह से गाड़ी को खुद से कंट्रोल नहीं किया जा सका, तो दूर बैठे इंसान इसे तुरंत संभाल सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Traffic Challan: भारत में हर दूसरे वाहन पर एक चालान! साल 2024 में ₹12,000 करोड़ के जुर्माने, 75% अब भी बकाया

ये अभी कोई क्रांति नहीं है
सबसे दिलचस्प बात ये है कि टेस्ला की ये नई शुरुआत, उसके पहले से चल रहे प्रयोगों जैसी ही है। ऑस्टिन और सैन फ्रांसिस्को जैसे शहरों में पहले से ही टेस्ला की गाड़ियां ट्रायल मोड में टैक्सी सर्विस दे रही हैं। बस फर्क इतना है कि अब गाड़ी के ड्राइवर की भूमिका इंसान शायद दूर से निभाएगा, बजाय उसके कि वो गाड़ी में मौजूद हो।

इस लॉन्च की तैयारी के लिए टेस्ला ने ग्राउंड ट्रुथ मशीन नाम की एक खास तकनीक का सहारा लिया है। यह सिस्टम लिडार और रडार की मदद से शहर की सड़कों को बहुत ही बारीकी से मैप कर रहा है। ताकि गाड़ियां रास्तों को ज्यादा अच्छे से समझ सकें और सुरक्षित तरीके से चल सकें।

यह भी पढ़ें - Mahindra Bolero Bold Edition: महिंद्रा ने लॉन्च की नई बोलेरो और बोलेरो नियो बोल्ड एडिशन, जानें कीमत और फीचर्स 

यह भी पढ़ें - Ganga Expressway: यूपी ने रचा इतिहास, गंगा एक्सप्रेसवे पर 24 घंटे में बना डाले कई वर्ल्ड रिकॉर्ड
विज्ञापन

एलन मस्क - फोटो : एएनआई
छोटे कदम, लेकिन बड़ा सपना
टेस्ला का ये धीरे-धीरे और संभलकर बढ़ना दिखाता है कि कंपनी इस नई तकनीक से जुड़े जोखिमों को अच्छी तरह समझती है। गाड़ियों की संख्या सीमित रखना, रिमोट मॉनिटरिंग का इंतजाम करना, और इनविटेशन-ओनली एक्सेस देना। ये सब दर्शाता है कि कंपनी बेहद सोच-समझकर आगे बढ़ रही है।

भले ही ये वो रोबोटैक्सी क्रांति नहीं है जिसकी कल्पना की गई थी। लेकिन ये उसी सफर का पहला और जरूरी कदम जरूर है। 

यह भी पढ़ें - Car Parking: 'पहले पार्किंग दिखाओ, फिर गाड़ी खरीदो', महाराष्ट्र सरकार का नया नियम 

यह भी पढ़ें - Elon Musk: एलन मस्क ने कहा कि वह कम से कम अगले पांच वर्षों तक संभालेंगे टेस्ला की कमान, बने रहेंगे सीईओ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें