फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tesla Car Recall: टेस्ला ने रिकॉल की 3 लाख से ज्यादा कारें, टेल लाइट में परेशानी सामने आने के बाद उठाया कदम

Sun, 20 Nov 2022 11:41 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अमेरिका की वाहन बनाने वाली कंपनी टेस्ला ने बड़ी संख्या में कारों को रिकॉल किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की कारों की टेल लाइट में परेशानी आने के बाद रिकॉल किया गया है।

विज्ञापन
1 of 6
For Reference Only - फोटो : tesla

दुनियाभर में एडवांस फीचर्स के लिए जाने जानी वाली कार कंपनी टेस्ला ने अमेरिका में लाखों कारों को वापस बुलाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सभी कारों की टेल लाइट में परेशानी की जानकारी मिलने के बाद उन्हें वापस बुलाया गया है।

विज्ञापन

कितनी कारों को वापस बुलाया

2 of 6
For Reference Only - फोटो : tesla
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी कार कंपनी टेस्ला ने करीब तीन लाख 21 हजार कारों को रिकॉल किया है। रिकॉल की गई सभी कारों की टेल लाइट में परेशानी की जानकारी मिलने के बाद इन्हें बुलाया गया है।

यह भी पढ़ें - ADAS: जानें क्या होता है ADAS, खतरा होने पर कैसे खुद रुक जाती है कार
विज्ञापन

लगातार मिल रही थीं शिकायत

3 of 6
For Reference Only - फोटो : tesla
रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी को लगातार कारों की टेल लाइट्स में परेशानी की शिकायत ग्राहकों की ओर से मिल रही थीं। अक्तूबर के आखिरी में इस बात की जानकारी सामने आई कि कई विदेशी बाजारों में बेची गई कारों की टेल लाइट नहीं जल रही थी।

यह भी पढ़ें - EV Crash Test: भारतीय EV कितनी सुरक्षित हैं, जानें क्रैश टेस्ट में कौन सी इलेक्ट्रिक कार है बेस्ट

जांच में क्या मिला

4 of 6
For Reference Only - फोटो : tesla
मीडिया रिपोर्ट्स के शुरूआती मुताबिक जांच में पाया गया है कि कई मामलों में टेल लाइट खराब हो सकती है। या फिर ऐसा भी हो सकता है कि लाइट रूक-रूक कर किसी कारण से काम ना कर रही हो। इसकी पूरी जानकारी सिर्फ तभी मिल पाएगी जब डिटेल में कार की चेकिंग होगी।

यह भी पढ़ें - PDI Checking: नई कार की डिलीवरी लेने से पहले शोरूम पर जरूर करें ये काम, नहीं तो बाद में होगी बड़ी परेशानी
विज्ञापन

कंपनी करेगी परेशानी दूर

5 of 6
For Reference Only - फोटो : tesla
रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने कहा है कि वो ऑनलाइन सॉफ्टवेयर अपडेट जारी कर रही है। जिससे यह समस्या दूर हो जाएगी। जिन कारों को रिकॉल किया गया है उनमें साल 2020 से बनी मॉडल वाई एसयूवी और 2023 मॉडल थ्री सेडान कारें शामिल हैं। कंपनी ने कुल 321628 वाहन रिकॉल किए हैं।

यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

दुनिया में मशहूर हैं टेस्ला की कारें

6 of 6
For Reference Only - फोटो : tesla
अमेरिका के बाहर भी टेस्ला की कारों को काफी पसंद किया जाता है। कंपनी दुनियाभर में सबसे बेहतरीन और एडवांस फीचर्स वाली इलेक्ट्रिक कार बनाने के लिए जानी जाती है। कंपनी के पोर्टफोलियो में मॉडल एस, एक्स, वाई और मॉडल 3 जैसी कारें शामिल हैं। इन कारों में ऑटो पायलट मोड, की-लैस एक्सेस, लग्जरी इंटीरियर जैसे फीचर्स के साथ ही बेहतरीन बैटरी रेंज भी मिलती है।

यह भी पढ़ें - Car Recall: कंपनियां क्यों करती हैं कारें रिकॉल, क्या होता है मतलब और आपके लिए क्यों है जरूरी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें