इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता टेस्ला ने सॉफ्टवेयर, सर्विस और इंजीनियरिंग विभागों के कर्मचारियों की छंटनी की है। एक तकनीकी प्रकाशन ने सोमवार को सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है।
यह कदम एलन मस्क के नेतृत्व वाली वाहन निर्माता द्वारा अपने ईवी चार्जिंग विभाग को भंग करने के बाद आया है। टेस्ला ने पिछले महीने घोषणा की थी कि वह अपने ग्लोबल वर्कफोर्स (वैश्विक कार्यबल) में 10 प्रतिशत से ज्यादा की कटौती कर रही है।
रिपोर्ट के अनुसार, व्यापक छंटनी के हिस्से के रूप में वीकेंड पर वाहन निर्माता के कर्मचारियों को ईमेल मिले।
रिपोर्ट के मुताबिक, टेस्ला, जिसके शेयरों में 1 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई थी, ने टिप्पणी के अनुरोध का तुरंत जवाब नहीं दिया।
कंपनी ने पिछले महीने नोटिसों में खुलासा किया था कि वह टेक्सास, कैलिफोर्निया, नेवादा और न्यूयॉर्क में अपने प्लांट पर 6,700 से ज््यादा कर्मचारियों की छंटनी करेगी।
टेस्ला को बिक्री में गिरावट और वाहन निर्माताओं के बीच बढ़ते मूल्य युद्ध का सामना करना पड़ा है। क्योंकि बढ़ी हुई ब्याज दरों ने इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने की रफ्तार को धीमा कर दिया है।
विश्लेषकों का कहना है कि कंपनी ऑटोनॉमस ड्राइविंग सॉफ्टवेयर, रोबोटैक्सियों और अपने ह्यूमनॉइड रोबोट ऑप्टिमस पर ध्यान केंद्रित करना चाह रही है। और मस्क उन परियोजनाओं के लिए नकदी बचाने के लिए कुछ टीमों पर अपना खर्च कम कर सकते हैं।
टेस्ला ने पिछले महीने खुलासा किया था कि उसे बड़े पैमाने पर छंटनी के लिए दूसरी तिमाही में 350 मिलियन डॉलर से ज्यादा का खर्च करने की उम्मीद है। नौकरी में कटौती में ड्रू बैगलिनो, रोहन पटेल, रेबेका टिनुची और डैनियल हो सहित शीर्ष अधिकारियों का पलायन भी शामिल था।
कंपनी ने अप्रैल में कहा था कि वह "नए मॉडलों" पर काम कर रही है। जो उसके मौजूदा प्लेटफार्म और उत्पादन लाइनों का इस्तेमाल करेंगे। यह एक ऐसा कदम है जिससे उसे पूंजीगत व्यय को बेहतर ढंग से नियंत्रित करने की उम्मीद है।