एक अहम कदम में, सीईओ एलन मस्क के नेतृत्व में Tesla Inc. (टेस्ला इंक), फ्यूल इकोनॉमी (माइलेज) नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव के लिए बाइडेन प्रशासन पर दबाव डाल रहा है। साथ ही उस कार्यक्रम में संशोधन की वकालत कर रहा है, जो वाहन निर्माताओं को इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) से क्रेडिट के साथ पारंपरिक गैस-संचालित वाहनों की बिक्री कर भरपाई करने की इजाजत देता है।
इलेक्ट्रिक वाहन की दिग्गज कंपनी ने यूएस नेशनल हाईवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन (एनएचटीएसए) को संबोधित करते हुए मंगलवार को ऑनलाइन पोस्ट की गई आधिकारिक टिप्पणियों के जरिए यह दलील दी।
टेस्ला के प्रस्ताव में सबसे कठोर कॉर्पोरेट एवरेज फ्यूल इकोनॉमी (सीएएफई) प्रस्ताव को अपनाने का आह्वान किया गया है, जिसे यदि लागू किया जाता है, तो सभी वाहन निर्माताओं को वर्ष 2032 तक लगभग 75 मील प्रति गैलन का औसत हासिल करना जरूरी होगा।
यह प्रस्ताव 2032 तक 58 मील प्रति गैलन के नए वाहन बेड़े के औसत के लिए एनएचटीएसए के सुझाव के बिल्कुल उलट है, जो 2026 तक औसतन 49 मील प्रति गैलन के मौजूदा अधिदेश से अहम बढ़ोतरी है।
Ford Battery Bill Mach-E
- फोटो : Ford Motor
फोर्ड, जनरल मोटर्स, स्टेलेंटिस, होंडा और टोयोटा जैसे प्रमुख वाहन निर्माताओं का प्रतिनिधित्व करने वाले वाशिंगटन स्थित संगठन एलायंस फॉर ऑटोमोटिव इनोवेशन ने चिंता जताई है कि एनएचटीएसए के प्रस्ताव से निर्माताओं को लगभग 14 अरब डॉलर का भारी जुर्माना लग सकता है।
टेस्ला के रुख में एक क्रेडिट प्रोग्राम का खात्मा भी शामिल है, जिसका कुछ पर्यावरणविदों द्वारा समर्थन किया गया है। लेकिन सीएएफई कार्यक्रम के प्रदूषण-विरोधी उद्देश्यों को कमजोर करने के लिए इसकी आलोचना की गई है।
मौजूदा सेटअप के तहत, वाहन निर्माता अपने उत्पाद लाइनअप में हर ईवी के लिए 100 मील प्रति गैलन से ज्यादा के बराबर का दावा कर सकते हैं। जिससे उन्हें बेड़े के जनादेश को पूरा करने में सक्षम बनाया जा सकता है, भले ही वे पारंपरिक फ्यूल-इनफेशिएंट (ईंधन-अक्षम) वाहनों को बेचना जारी रखें।
Tesla car
- फोटो : Tesla
सोमवार को एनएचटीएसए को सौंपी गई अपनी टिप्पणियों में, टेस्ला ने जोर देकर कहा कि यह क्रेडिट सिस्टम "आईसीई वाहनों के पक्ष में विनियमन में विषमता पैदा करती है, अनुसंधान और विकास निवेश को विद्युतीकरण की सर्वोत्तम उत्सर्जन कटौती तकनीक से दूर कर देती है, और अनावश्यक रूप से मानक की कठोरता को कमजोर करती है।"
टेस्ला, इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में एक प्रमुख खिलाड़ी है और ऐतिहासिक रूप से क्रेडिट प्रणाली का एक महत्वपूर्ण लाभार्थी रहा है।
कंपनी ने 30 जून को खत्म हुई तिमाही में अन्य वाहन निर्माताओं को नियामक क्रेडिट की बिक्री से 282 मिलियन डॉलर का राजस्व अर्जित किया। फिर भी, टेस्ला को ऐसे राजस्व में कमी की आशंका है क्योंकि प्रतिद्वंद्वी कंपनियां अपने खुद के ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च कर रही हैं।