सोशल मीडिया पर जाहिर की नाराजगी
एलन मस्क ने इस बिल के खिलाफ सोशल मीडिया एक्स पर अपनी नाराजगी जताई है। यह बयान ऐसे वक्त आया है जब अमेरिकी सीनेट ने शनिवार को एक विवादास्पद वोट के जरिए टैक्स बिल को आगे बढ़ा दिया। कुछ समय पहले ही मस्क ने ट्रंप के प्रशासन में अपनी भूमिका छोड़ी थी, जहां वे 'डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी' (DOGE) के प्रमुख थे। यह विभाग सरकारी खर्चों में कटौती के उपायों पर काम कर रहा था।
ईवी टैक्स क्रेडिट जल्द खत्म करने की तैयारी
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नए टैक्स बिल के तहत उपभोक्ताओं को मिलने वाला 7,500 डॉलर का इलेक्ट्रिक वाहन टैक्स क्रेडिट अब जल्दी ही खत्म किया जा सकता है। पहले के प्रस्ताव में यह क्रेडिट साल के आखिर तक सीमित था। लेकिन नए संशोधन में इसे 30 सितंबर के बाद पूरी तरह खत्म करने की योजना है। यही नहीं, पुराने और कमर्शियल इलेक्ट्रिक वाहनों पर मिलने वाले टैक्स क्रेडिट भी इसी तारीख के बाद बंद हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें - 2025 Suzuki Alto: 2025 सुजुकी ऑल्टो लॉन्च, 28 Kmpl का माइलेज, दमदार सेफ्टी फीचर्स
टेस्ला और अन्य ईवी कंपनियों को लगेगा झटका
सरकार के इस नए टैक्स कानून से टेस्ला और अन्य इलेक्ट्रिक वाहन कंपनियों की बिक्री पर सीधा असर पड़ेगा। मस्क का कहना है कि यह बिल लाखों नौकरियां खत्म कर देगा और बीते जमाने की इंडस्ट्री को सहारा देगा, जबकि भविष्य की तकनीकों को बर्बाद कर देगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह कदम अमेरिका को क्लीन एनर्जी की दौड़ में चीन से पीछे कर देगा।
यह भी पढ़ें - Xiaomi YU7: शाओमी YU7 इलेक्ट्रिक एसयूवी अंतरराष्ट्रीय बाजार में लॉन्च, पहले दिन ही मिली 2.4 लाख से ज्यादा बुकिंग
ट्रंप से फिर टकराव के संकेत
रिपोर्ट बताती है कि मस्क का यह ताजा बयान उनके और डोनाल्ड ट्रंप के बीच फिर से पुराना विवाद शुरू कर सकता है। मस्क ने ट्रंप सरकार से दूरी तब बनाई थी जब उन्होंने सरकारी खर्चों में कटौती से जुड़ा अपना पद छोड़ दिया था। अब नया टैक्स बिल दोनों के बीच की खाई को और गहरा कर सकता है।
यह भी पढ़ें - Cars: दिल्ली में पुरानी पेट्रोल और डीजल गाड़ियों पर सख्ती, लेकिन सीएनजी कारों को मिली राहत, एक जुलाई 2025 से लागू होंगे नए नियम
अमेरिका को भविष्य में पीछे धकेलेगा ये बिल
मस्क ने दो टूक कहा है कि यह नीति अमेरिका की क्लीन एनर्जी लीडर बनने की संभावनाओं को खत्म कर देगी और देश को पीछे ले जाएगी। जबकि चीन जैसी अर्थव्यवस्थाएं इस मोर्चे पर आगे निकल जाएंगी। उनका मानना है कि अगर इस तरह के फैसले लिए गए, तो अमेरिका आने वाले वक्त में तकनीक और पर्यावरण दोनों में पिछड़ जाएगा।
यह भी पढ़ें - Coupe Sports Car: भारत में लॉन्च हुई Mercedes-AMG GT 63 और GT 63 Pro, दमदार V8 इंजन के साथ वापसी
यह भी पढ़ें - Tata Harrier EV Stealth Edition: टाटा हैरियर ईवी स्टील्थ एडिशन लॉन्च, जानें कीमत और पूरी डिटेल्स