फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Flying Taxis: चेन्नई में 'उड़ने वाली टैक्सियां' जल्द ही बन सकती हैं हकीकत, जानें डिटेल्स

Fri, 07 Jun 2024 09:56 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अमेरिकी विमान प्रमुख बोइंग चेन्नई में हवाई टैक्सी या 'फ्लाइंग कारों' के लॉन्च के लिए रोडमैप के विकास और कार्यान्वयन में तमिलनाडु सरकार के साथ साझेदारी कर रही है।
विज्ञापन
Air Taxi - फोटो : Feepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी विमान प्रमुख बोइंग चेन्नई में हवाई टैक्सी या 'फ्लाइंग कारों' के लॉन्च के लिए रोडमैप के विकास और कार्यान्वयन में तमिलनाडु सरकार के साथ साझेदारी कर रही है।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने बताया कि, राज्य एक अर्बन एयर मोबिलिटी इकोसिस्टम या हवाई टैक्सियों को विकसित करने का इच्छुक है। जो ड्रोन और छोटे हवाई परिवहन ऑपरेटरों को ग्रेटर चेन्नई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र में सुरक्षित रूप से शहरी हवाई परिवहन प्रदान करने में सक्षम करेगा। ये 'फ्लाइंग टैक्सियां' सीधे ऊपर उठेंगी और बिना रनवे की मदद से उतरेंगी।

सूत्रों ने कहा कि चेन्नई में अर्बन एयर मोबिलिटी (शहरी हवाई गतिशीलता) (यूएएम) सिस्टम का विकास चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। यह एक पूरी तरह फंक्शनल यूएएम सिस्टम के लिए रोडमैप के विकास के साथ शुरू होगा जो कि वर्टिपोर्ट बनाने में सक्षम होगा। जो रनवे के बिना वर्टिकल टेकऑफ और लैंडिंग (VToL) के लिए एक निर्दिष्ट क्षेत्र है। इसमें कम्युनिकेशन, नेविगेशन और सर्विलांस सिस्टम (निगरानी प्रणालियों), क्षमता प्रबंधन, जियो-फेंसिंग, निम्न-ऊंचाई वाले मानव रहित विमान प्रणाली यातायात प्रबंधन और क्षेत्र प्रबंधन के लिए एक प्रमुख क्षमता द्वारा समर्थित इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट भी शामिल होगा। 

चेन्नई यूनिफाइड मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के एक सूत्र ने मीडिया को बताया कि शुरू में 'हवाई टैक्सियों' का इस्तेमाल परीक्षण के आधार पर लॉजिस्टिक्स पूरा करने के लिए किया जाएगा।

बोइंग की रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी टीम और विनाटा एयरोमोबिलिटी, द एप्लान कंपनी (आईआईटी-एम), ग्रेटर चेन्नई ट्रैफिक पुलिस, चेन्नई यूनिफाइड मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी, एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, ईएमआरआई-जीएचएस-टीएनएचएसपी, सेंस इमेज टेक, टीएनयूएवी, गाइडेंस, मेडिकल सप्लाईज कॉर्पोरेशन-टीएनएमएससी, तमिलनाडु हेल्थ सिस्टम्स प्रोजेक्ट और स्पेशल प्रोजेक्ट्स ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन ने तमिलनाडु औद्योगिक विकास निगम द्वारा आयोजित एक कार्यशाला में भाग लिया। कार्यशाला का आयोजन शहर में हवाई टैक्सियों के लिए लॉन्च के लिए इकोसिस्टम पर चर्चा करने के लिए किया गया था। 

तमिलनाडु औद्योगिक विकास निगम के प्रबंध निदेशक संदीप नंदूरी ने शहरी हवाई गतिशीलता की आवश्यकता पर रोशनी डाला। उन्होंने कहा, "जैसे-जैसे शहर की भीड़ बढ़ती जाती है, हाइपर मोबिलिटी की जरूरत बढ़ती जाती है। एक बार जब हम मेट्रो और सड़कों के साथ जो हासिल किया जा सकता है उसकी सीमा पार कर लेते हैं, तो हमें नए समाधानों की जरूरत होती है जो तेजी से लॉजिस्टिक्स और मोबिलिटी को संबोधित करेंगे।"

टीआईडीसीओ के परियोजना निदेशक बी कृष्णमूर्ति ने कहा, "विभिन्न हितधारकों की भागीदारी से चेन्नई यूएएम कार्यक्रम को लागू करने वाले पहले शहरों में से एक बन जाएगा।"

सूत्रों ने कहा कि कल्लप्पा पट्टाडा, कार्यकारी निदेशक, बोइंग इंडिया इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सेंटर ने सिफारिश की है कि सभी हितधारकों के बीच एक विस्तारित साझेदारी की जरूरत है। ताकि महानगरीय क्षेत्र के लिए एक व्यापक यूएएम समाधान का अध्ययन और सुझाव दिया जा सके।
विज्ञापन

यूएएम शहरी गतिशीलता क्षेत्र में नया मोर्चा है। आईआईटी मद्रास में इनक्यूबेटेड की गई एप्लान कंपनी ने भारत की पहली कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक फ्लाइंग टैक्सी विकसित की है। जो एक बार फुल चार्ज होने पर 200 किमी तक उड़ सकती है।

इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेकऑफ और लैंडिंग विमान को आम तौर पर हेलीकॉप्टरों की तुलना में उनकी लागत और दक्षता के कारण पसंद किया जाता है। हेली-टैक्सी विमानन टर्बाइन ईंधन पर चलते हैं और इन्हें ज्यादा महंगा माना जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें