फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tata Tigor EV: टाटा करेगी काम्पैक्ट इलेक्ट्रिक सेडान टिगोर को अपडेट, जानें कौन से फीचर्स होंगे शामिल

Tue, 22 Nov 2022 04:34 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय कार कंपनी टाटा जल्द ही कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक सेडान टिगोर को अपडेट कर सकती है। कंपनी की ओर से सोशल मीडिया पर जानकारी दी गई है कि जल्द ही कार को नए फीचर्स और कलर्स मिल सकते हैं।

विज्ञापन
1 of 5
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

देश की तीसरी सबसे बड़ी वाहन निर्माता टाटा मोटर्स की ओर से जल्द ही टिगोर इलेक्ट्रिक को अपडेट किया जा सकता है। कंपनी की ओर से इलेक्ट्रिक कार में नए फीचर्स और कलर्स को शामिल किया जा सकता है। अपडेट में किन फीचर्स और कलर्स को शामिल किया जा सकता है, इसकी जानकारी हम इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन

अपडेट होगी टिगोर इलेक्ट्रिक

2 of 5
For Reference Only - फोटो : tata motors
टाटा की ओर से टिगोर इलेक्ट्रिक को अपडेट करने की तैयारी की जा रही है। जल्द ही कंपनी इसका अपडेट बाजार में ला सकती है। टिगोर के अपडेटेड वर्जन की जानकारी सोशल मीडिया पर आ रही है। जिसके मुताबिक नई टिगोर इलेक्ट्रिक में ऐसे फीचर्स दिए जा सकते हैं जो मौजूदा टिगोर में नहीं हैं।

यह भी पढ़ें -  Most Affordable 4x4: हर तरह के रास्तों पर चलाई जा सकती हैं ये सात ऑफ रोड SUV, कीमत भी है 30 लाख रुपये से कम
विज्ञापन

शामिल होंगे नए फीचर्स

3 of 5
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
नई टिगोर इलेक्ट्रिक में कंपनी अपडेट के साथ ही नए फीचर्स को जोड़ सकती है। सोशल मीडिया पर जारी हुई वीडियो के मुताबिक इन फीचर्स में क्रूज कंट्रोल, ऑटो हेडलैंप, रेन सेंसिंग वाइपर, रीजनरेशन मोड को शामिल किया जा सकता है। इसके साथ ही प्रीमियम फील देने के लिए नई टिगोर इलेक्ट्रिक में लेदर अपहोलस्ट्री भी दी जा सकती है।

यह भी पढ़ें -  Tata Nexon Battery Cost: वारंटी के बाद आपकी इलेक्ट्रिक कार की बैटरी हो जाए खराब, तो जानें कितना होगा खर्च

मिलेगा नया रंग

4 of 5
For Reference Only - फोटो : tata motors
नई इलेक्ट्रिक टिगोर में नए कलर को भी शामिल किया जा सकता है। इसमें मैग्नेटिक रेड कलर शामिल किया जा सकता है। फिलहाल इस कलर को रेगुलर टिगोर में दिया जाता है। मौजूदा टिगोर इलेक्ट्रिक सिग्नेचर टील ब्लू और डेटोना ग्रे कलर के विकल्प के साथ आती है। नए मैग्नेटिक रेड कलर के साथ ईवी में ब्लू कलर का भी उपयोग किया जाएगा, जिससे रेगुलर और इलेक्ट्रिक टिगोर में फर्क मालूम होगा।

यह भी पढ़ें -  Car Care Tips: अगर आप भी कम चलाते हैं कार, तो हो सकते हैं ये नुकसान, जानें इनसे बचने का तरीका
विज्ञापन
विज्ञापन

बैटरी में बदलाव की उम्मीद नहीं

5 of 5
For Reference Only - फोटो : tata motors
रिपोर्ट्स के मुताबिक नई इलेक्ट्रिक टिगोर में सिर्फ कलर और फीचर्स को ही जोड़ा जाएगा। बैटरी में बदलाव की उम्मीद नहीं है। मौजूदा इलेक्ट्रिक सेडान में 26 KWH की बैटरी का उपयोग किया जाता है। इस बैटरी से कार को 74.7 पीएस की पावर और 170 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इस बैटरी के साथ एआरएआई सर्टिफाइड ड्राइविंग रेंज 306 किलोमीटर की है।

यह भी पढ़ें - Car Resale: कार बेचने की कर रहे हैं तैयारी, जानें इन पांच तरीकों से मिलेगी ज्यादा कीमत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें