टाटा हैरियर
- फोटो : tata motors
कॉर्निवल की शुरूआत करते हुए कंपनी के सेल्स, मार्केटिंग और कस्टमर केयर के वाइस प्रेसिडेंट राजन अंबा ने बताया कि टाटा मोटर्स में, हम ग्राहकों की जरूरतों को समझने और उन्हें एक सुखद अनुभव प्रदान करने के लिए लगातार प्रयास करते हैं। इस योजना के मुताबिक हम ग्राहकों के लिए नेशनल एक्सचेंज कार्निवल की शुरुआत की घोषणा कर रहे हैं, जिसमें उन्हें हमारे पूर्व स्वामित्व वाले कार व्यवसाय, टाटा मोटर्स एश्योर्ड के व्यापक नेटवर्क के माध्यम से उनकी मौजूदा कारों का परेशानी मुक्त मूल्यांकन की पेशकश की जाएगी। मुझे विश्वास है कि नेशनल एक्सचेंज कार्निवल हमारे उपभोक्ताओं को उनकी पसंदीदा टाटा कार में आसानी से अपग्रेड करने में मदद करेगा, बदले में हम डिजाइन, ड्राइव और सुरक्षा के बेहतरीन कॉम्बिनेशन का एक्सपीरियंस करेंगे।
टाटा मोटर्स का एश्योर्ड कंपनी का इन-हाउस प्री-ओन्ड कार प्रोग्राम है जो ग्राहकों को नई टाटा कारों के लिए अपनी मौजूदा कारों को एक्सचेंज करने के लिए वन-स्टॉप समाधान दे रहा है।
यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा