फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tata Safari Facelift: टाटा कर रही इस एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन को लाने की तैयारी, जानें क्या होंगी खूबियां

Mon, 19 Jun 2023 10:43 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टाटा की ओर से जल्द ही मिड साइज एसयूवी का फेसलिफ्ट वर्जन पेश किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें क्या बदलाव किए जा सकते हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
टाटा सफारी - फोटो : tata motors
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा की ओर से मिड साइज एसयूवी का फेसलिफ्ट वर्जन भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से फेसलिफ्ट वर्जन में क्या बदलाव होंगे। इसमें कितना दमदार इंजन होगा, कैसे फीचर्स होंगे, इसकी जानकारी भी दे रहे हैं।

विज्ञापन


आएगा फेसलिफ्ट वर्जन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा की ओर से मिड साइज एसयूवी के तौर पर पेश की जाने वाली सफारी का फेसलिफ्ट वर्जन जल्द ही भारतीय बाजार में लाया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक सफारी के साथ ही हैरियर का भी फेसलिफ्ट वर्जन लाने की तैयारी कंपनी की ओर से की जा रही है।

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल
विज्ञापन


मिलेगा नया इंजन
रिपोर्ट्स के मुताबिक सफारी के फेसलिफ्ट वर्जन में कंपनी की ओर से नया इंजन दिया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक कंपनी पहले ही मौजूदा 2.0 लीटर के डीजल इंजन का टेस्ट कर चुकी है और अब इस एसयूवी के लिए नया पेट्रोल इंजन लाया जा सकता है, जिसकी टेस्टिंग की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  New CNG Kit in Car: बाहर से सीएनजी किट लगवाने के बाद जरूर करें ये दो काम, नहीं तो होंगे परेशान
विज्ञापन


यहां हो रही है टेस्टिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा की ओर से सफारी के फेसलिफ्ट वर्जन की टेस्टिंग उत्तर भारत के हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में की जा रही है। कंपनी की कोशिश है कि फेसलिफ्ट वर्जन में ग्राहकों को किसी भी तरह की परेशानी ना आए। इसके साथ ही टेस्टिंग के दौरान एसयूवी के सभी पार्ट्स की जांच भी हो जाएगी कि वह सही तरह से काम कर रहे हैं या नहीं।

यह भी पढ़ें -  Car Care Tips: अगर आप भी कम चलाते हैं कार, तो हो सकते हैं ये नुकसान, जानें इनसे बचने का तरीका

मिलेंगे यह फीचर्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से नई सफारी में कई बेहतर फीचर्स को दिया जा सकता है। इसमें बड़ी और बेहतर टचस्क्रीन, नया डैशबोर्ड, नया और बेहतर इंटीरियर, हैडलैंप में एलईडी प्रोजेक्टर जैसे फीचर्स के साथ ही कनेक्टिड एप के जरिए और फीचर्स दिए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें