SUV driven on Chandra river in Sissu, Himachal Pradesh
- फोटो : Social Media
मनाली जैसे हिल स्टेशनों में क्रिसमस वीकेंड के दौरान भारी ट्रैफिक ने पिछले कुछ दिनों में कई यातायात उल्लंघनों भी देखने को मिले। ऐसे ही एक मामले में, सिस्सु घाटी में एक महिंद्रा थार एसयूवी को कथित तौर पर भीषण ट्रैफिक जाम से बचने के लिए नदी में ड्राइविंग करते हुए देखा गया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किए गए एक वीडियो ने तुरंत ही वायरल हो गया। जिसमें इंटरनेट यूजर्स ने हिमालय के सबसे पर्यावरण के प्रति संवेदनशील हिस्सों में आने वाले पर्यटकों के ड्राइविंग व्यवहार पर सवाल उठाए। वीडियो ने स्थानीय पुलिस को हरकत में ला दिया और यातायात उल्लंघन के लिए चालान जारी किए।
वीडियो में महिंद्रा थार एसयूवी को दिखाया गया है, जो लगभग चंद्रा नदी के बीच से होते हुए चलाई जा रही है। हालांकि पानी का स्तर इतना ज्यादा नहीं था कि एसयूवी को किसी तरह की परेशानी हो। लेकिन ऐसे खतरों ने अतीत में इन हिस्सों में कई बार हादसों को अंजाम दिया है। पहले भी ऐसे उदाहरण सामने आए हैं जहां एसयूवी मालिकों को हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में नदियों और झीलों में गाड़ी चलाने के लिए जुर्माना लगाया गया है।
वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, स्थानीय पुलिस प्रशासन ने यातायात उल्लंघन का संज्ञान लिया और वाहन और उसके मालिक का पता लगाया। ट्रैफिक नियम तोड़ने के लिए व्यक्ति को चालान जारी किया गया। लाहौल पुलिस प्रशासन के एसपी मयंक चौधरी ने कहा, "हाल ही में, एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें लाहौल स्पीति जिले में एक थार चंद्रा नदी पार कर रही है। उस वाहन को मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत चालान किया गया है और यह सुनिश्चित करने के लिए कि भविष्य में कोई भी ऐसा अपराध न करे, जिला पुलिस ने उस जगह पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया है।"
क्रिसमस मनाने के लिए पहाड़ों की ओर बढ़ती भीड़ ने हिमाचल प्रदेश के मनाली और शिमला में सोमवार को भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा कर दी। दुनिया की सबसे ऊंची 10,000 फीट से ऊपर की सिंगल-ट्यूब अटल टनल ने रिकॉर्ड भीड़ देखी। पिछले दो दिनों में ही 42,552 वाहन इससे गुजरे। ट्रैफिक को कुशलता से प्रबंधित करने के लिए, राज्य पुलिस बल स्थिति की निगरानी और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई करने के लिए सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन का इस्तेमाल कर रही है।